फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sanitation workers staged a protest with brooms over the PF issue.

Ballia News: पीएफ के लिए सफाई कर्मियों ने झाड़ू लेकर किया प्रदर्शन

Thu, 24 Sep 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers staged a protest with brooms over the PF issue.
नगरपालिका परिषद रसड़ा में पीएफ सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन करते सफाईकर्मी। जागरुक पाठक - फोटो : credit
रसड़ा (बलिया)। आदर्श नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने पीएफ समेत अन्य मांगों को लेकर बुधवार को सफाई कार्य ठप कर दिया। सफाई कर्मी संघ के अध्यक्ष उमाशंकर रावत के नेतृत्व में कर्मियों ने हाथों में झाड़ू लेकर नगर में भ्रमण किया और नपा कार्यालय के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। नपाध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल के आश्वासन के बाद सफाई कर्मियों ने बृहस्पतिवार से काम पर लौटने की घोषणा की। सफाई कर्मियों ने नपा प्रशासन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए 22 सितंबर तक का समय दिया था।
विज्ञापन

निर्धारित समय तक मांगें पूरी नहीं होने पर कर्मियों ने बुधवार को आंदोलन शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि करीब चार माह पूर्व धरना-प्रदर्शन के दौरान नपा प्रशासन ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक पीएफ का बकाया भुगतान नहीं हुआ है। सफाई कर्मियों ने कहा कि अन्य नपा कर्मियों को पीएफ का लाभ दिया जा रहा है, जबकि वे इससे वंचित हैं।
विज्ञापन

कर्मियों ने सप्ताह में एक दिन अवकाश देने, वर्दी और झाड़ू उपलब्ध कराने समेत अन्य मांगें भी रखीं। नपाध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल ने सफाई कर्मियों को आश्वस्त किया कि वर्ष 2011 से बकाया पीएफ की धनराशि कार्यालय में जमा करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 26 सितंबर को अधिशासी अधिकारी के साथ कार्यालय पहुंचकर कर्मी पीएफ की धनराशि जमा होने की जानकारी ले सकते हैं। नपाध्यक्ष ने यह भी घोषणा की कि सफाई कर्मियों में से ही किसी एक को मेठ बनाया जाएगा। सप्ताह में एक दिन अवकाश देने पर विचार किया जाएगा। साथ ही सफाई कर्मियों को वर्दी और झाड़ू उपलब्ध कराई जाएगी।

आश्वासन के बाद सफाई कर्मियों ने गुरुवार से काम पर लौटने की घोषणा की। प्रदर्शन में संघ अध्यक्ष उमाशंकर रावत, बलिराम रावत, सुग्रीव, रघुबीर, रामजी समेत बड़ी संख्या में पुरुष और महिला सफाई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed