फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   School bus collides with three bikes, youth dies

Ballia News: स्कूल बस और तीन बाइकों में भिड़ंत, युवक की मौत

Tue, 04 Aug 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
School bus collides with three bikes, youth dies
चौकियामोड़ (बलिया)। बेल्थरा रोड–सिकंदरपुर मार्ग पर उभांव थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव के सामने सोमवार को एक निजी स्कूली बस और तीन बाइकों की भिड़ंत में विकास कुमार (21) की मौत हो गई। महिला सहित दो लोग घायल हो गए। हल्दीरामपुर क्षेत्र के छपिया गांव निवासी रिंकू देवी (40) अपने पुत्र आदित्य (17) तथा देवर अभिषेक साहनी (22) के साथ बाइक से दवा लेने के लिए बेल्थरा रोड जा रही थीं। दूसरी ओर रामपुर चंदेला गांव निवासी विकास कुमार (21) बाइक से बेल्थरा बाजार स्थित ननिहाल जा रहे थे।
विज्ञापन

मझवलिया गांव के सामने एक अन्य बाइक का संतुलन अचानक बिगड़ गया, जिससे विकास कुमार की बाइक भी अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान सामने से आ रही एक निजी स्कूल बस की चपेट में विकास कुमार की बाइक आ गई।
विज्ञापन

अभिषेक साहनी की बाइक भी बस से टकरा गई, जिससे रिंकू देवी और आदित्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार तीसरा बाइक सवार अपनी बाइक समेत मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में अभिषेक साहनी को कोई चोट नहीं आई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया।
वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रिंकू देवी और विकास कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। जबकि आदित्य का उपचार सीएचसी पर किया गया।

इस बाबत थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने कहा कि घायलों को बेहतर इलाज को जिला अस्पताल रेफर चिकित्सक ने किया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed