{"_id":"69c04d19c72a250cfc057bbd","slug":"sister-in-law-broke-sister-in-laws-mobile-and-poured-hot-water-on-her-when-she-cried-she-was-referred-to-bhu-in-critical-condition-ballia-news-c-190-1-ana1001-160100-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: देवरानी ने जेठानी का मोबाइल तोड़ा रोने पर गर्म पानी उडेला, गंभीर हालत में बीएचयू रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: देवरानी ने जेठानी का मोबाइल तोड़ा रोने पर गर्म पानी उडेला, गंभीर हालत में बीएचयू रेफर
विज्ञापन
तिखमपुर में देवरानी-जेठानी विवाद हुई घायल महिला को देखने की उमड़ी भीड़।वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
बलिया। शहर के तिखमपुर गांव में रविवार को पारिवारिक विवाद के दौरान देवरानी ने जेठानी पर खौलता पानी फेंक दिया। गंभीर रूप से झुलसी जेठानी की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने बीएचयू रेफर कर दिया है। पुलिस ने पति की तहरीर पर देवरानी पर प्राथमिकी दर्ज की है।
सदर कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि तिखमपुर निवासी शशि प्रताप सिंह ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि पत्नी श्रेया सिंह घर पर मोबाइल में भजन सुन रही थीं और घर का काम कर रही थीं। उसी दौरान उनके छोटे भाई की पत्नी गुंजा सिंह गुस्सा में वहां आई और गाली गलौज करते हुए श्रेया का मोबाइल पटक कर तोड़ दिया। श्रेया अपना टूटा हुआ मोबाइल उठाकर कुर्सी पर बैठकर रोने लगीं, तो गुंजा पीछे से आई और खौलता हुआ पानी उड़ेल दिया। गर्म पानी पड़ते ही श्रेया सिंह जमीन पर गिरकर छटपटाने लगीं और बेहोश हो गईं। दौड़कर हमलोग पहुंचे और तत्काल श्रेया को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बीएचयू रेफर कर दिया।
इस संबंध में सीओ सिटी मोहम्मद उस्मान ने बताया कि कोतवाली पुलिस को सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली कि श्रेया सिंह और गुंजा सिंह रिश्ते में जेठानी-देवरानी हैं। पारिवारिक विवाद में बहस और झगड़े के दौरान देवरानी गुंजा सिंह ने अपनी जेठानी श्रेया सिंह पर खौलता पानी फेंक दिया, जिससे श्रेया सिंह घायल हो गईं। घायल श्रेया को इलाज के लिए जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया है। श्रेया के पति की तहरीर पर आरोपी गुंजा सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos