{"_id":"68f3721834556ecfe00f900e","slug":"sp-mp-ramashankar-rajbhar-vidyarthi-targeted-op-rajbhar-in-ballia-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सांसद का तंज: ओमप्रकाश राजभर दूसरे बड़े पलटू राम, बलिया में बिहार चुनाव पर रमाशंकर राजभर ने दिया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सांसद का तंज: ओमप्रकाश राजभर दूसरे बड़े पलटू राम, बलिया में बिहार चुनाव पर रमाशंकर राजभर ने दिया बयान
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 18 Oct 2025 04:25 PM IST
विज्ञापन
सार
Ballia News: सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर पर जमकर निशाना साधा। कहा कि ओमप्रकाश राजभर अब दूसरे पलटू राम बन चुके हैं।
सपा सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सपा सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने बांसडीह में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश सरकार, प्रशासनिक अधिकारियों और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर अब दूसरे पलटू राम बन चुके हैं, जो हर सुबह और शाम अपना पक्ष बदलते रहते हैं।
सांसद ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार जनता की चिंता से पूरी तरह बेखबर है। प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कहा कि अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं। बिना पैसे के थाने और तहसील में कोई काम नहीं होता। जनता के सरोकारों से सरकार और प्रशासन दोनों ने मुंह मोड़ लिया है। सरयू नदी कटान का मुद्दा उठाते हुए सांसद ने कहा कि किसानों की जमीन नदी में बह गई, परंतु सरकार ने उन्हें मुआवजा या किसान सम्मान निधि नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा जब किसान को राहत नहीं मिल रही तो सरकार को उससे ऋण वसूलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि वे यह मुद्दा संसद और प्रमुख सचिव दोनों के समक्ष रख चुके हैं। सांसद रमाशंकर राजभर ने मीडिया पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की। कहा अखबारों के लोग यदि सरकार के खिलाफ लिखते हैं तो उनकी हत्या तक कर दी जाती है।
उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज होती है, लेकिन वे जनता के सवालों से पीछे नहीं हटेंगे। सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर पर तीखा वार करते हुए सांसद ने कहा राजभर रात में अखिलेश यादव से माफी मांगते हैं और दिन में भाजपा नेताओं के साथ मंच साझा करते हैं। ऐसे लोग विचारधारा नहीं सत्ता की सीढ़ी खोजते हैं।
भाजपा ने अब ओमप्रकाश राजभर की हद तय कर दी है, और उन्हें अब सिर्फ दिखावे भर के लिए रखा गया है। कुछ नेता परजीवी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा जो अपने बूते चुनाव नहीं जीत सकते वे दूसरों के कंधों पर चढ़कर सत्ता की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनावों में इंडिया गठबंधन को भारी समर्थन मिलेगा, क्योंकि जनता महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से त्रस्त है।