{"_id":"6a344f75f2ce11c896025112","slug":"recognition-of-10-secondary-schools-revoked-due-to-two-years-of-inactivity-ballia-news-c-190-1-bal1001-166568-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दो वर्षों से निष्क्रिय 10 माध्यमिक विद्यालयों की मान्यता समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दो वर्षों से निष्क्रिय 10 माध्यमिक विद्यालयों की मान्यता समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिले में वर्षों से सिर्फ कागजों पर संचालित हो रहे माध्यमिक विद्यालयों पर आखिरकार माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कड़ाई की। परिषद के सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी आदेश के तहत 10 माध्यमिक विद्यालयों की मान्यता समाप्त घोषित कर दी गई है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यदि किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से लगातार दो शैक्षिक वर्षों तक कोई विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित नहीं होता है अथवा विद्यालय में नियमित शिक्षण कार्य संचालित नहीं किया जाता है, तो उसकी मान्यता स्वतः समाप्त मानी जाती है। इसी प्रावधान के तहत जिले के 10 विद्यालयों के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है।
विभागीय अभिलेखों में दर्ज ये संस्थान लंबे समय से अस्तित्व में तो थे, लेकिन इनमें छात्र संख्या और शैक्षणिक गतिविधियां लगभग शून्य थीं। वहीं, इन विद्यालयों में नामांकित विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें निकटवर्ती राजकीय, सहायता प्राप्त अथवा अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों में समायोजित कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। शिक्षा विभाग का कहना है कि विद्यार्थियों की पढ़ाई किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इन स्कूलों की मान्यता समाप्त की गई
मान्यता समाप्त होने वाले विद्यालयों में एसएमएनजी इंटर कॉलेज, कोटवा नारायणपुर, आरबीएस बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हमेंद्रा, एमएएसपी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बल्लीपुर चैनपुर, श्री केजेएसडी उच्च माध्यमिक विद्यालय, रसड़ा, आरएससी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पचमा उधरन, बाबू नाथ राम प्रजापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बीबीपुर महरी, बल्ली बनारसी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चरौंवा, सूर्यभान इंटर कॉलेज, गोपालपुर कीरिहरापुर, सीताराम देवशरण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जजौली तथा एसएसपीजी बालिका विद्यालय, टिकादेउरी नगपुरा शामिल हैं।
-- -- -- -- -- -
पहली बार परिषद की ओर से इस तरह की कार्रवाई की गई है। आगे भी इस तरीके की कार्रवाई जारी रहेगी।- मनोज मिश्रा, डीआईओएस