{"_id":"6a344dcaade8b0b48005b8b7","slug":"villagers-caught-a-young-man-who-was-fleeing-after-snatching-a-silver-chain-from-a-childs-neck-ballia-news-c-190-1-bal1001-166572-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बच्चे के गले से चांदी की सिकड़ी झपटकर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बच्चे के गले से चांदी की सिकड़ी झपटकर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। मुंडन संस्कार से लौट रहे एक परिवार के बच्चे के गले से चांदी की सिकड़ी झपटकर युवक भागने लगा। ग्रामीणों ने मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया। और पुलिस के हवाले कर दिया। बैरिया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
सोनबरसा निवासी सुरेंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को बैरिया थाने में तहरीर देकर बताया कि मैं अपने पुत्र बिट्टू कुमार का बुधवार को गंगा तट पर मुंडन संस्कार कराकर परिवार के साथ घर लौट रहा था।
आरोप है कि गोपालपुर स्थित कन्हई ब्रह्म बाबा स्थान के पास बैरिया रकबा टोला निवासी राजीव कुमार ने उनके बेटे के गले से चांदी की सिकड़ी झपट ली और भागने लगा। घटना के बाद आसपास मौजूद युवकों और ग्रामीणों ने आरोपी का पीछा किया और कुछ दूर जाकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे बैरिया थाने ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद