सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth drowned in deep water while bathing in the Ganges.

Ballia News: गंगा में स्नान करते समय गहरे पानी में डूबा युवक

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Youth drowned in deep water while bathing in the Ganges.
माल्देपुर गंगा नदी में युवक के डूबने की सूचना पर उप​स्थित पुलिसकर्मी और परिजन।संवाद
फेफना। थाना क्षेत्र के माल्देपुर गंगा घाट पर बृहस्पतिवार की सुबह स्नान के दौरान एक युवक गंगा में डूब गया। इसकी खबर लगते ही घाट पर खलबली मच गई, लोग जल्दी से स्नान कर वहां से निकल गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों को घटना की जानकारी दे स्थानीय नाविकों की सहायता से युवक की खोजबीन में जुट गए।
सदर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर उदयभान निवासी 18 वर्षीय दीपू यादव अपने मित्र धनंजय कुमार के साथ सुबह करीब पांच बजे माल्देपुर गंगा घाट पर स्नान करने गए थे।
विज्ञापन

स्नान करते समय दीपू अचानक गहरे पानी में जाने से डूबने लगा, उसे बचाने के प्रयास में धनंजय भी पानी में फंस गया, लेकिन घाट पर मौजूद नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब तक दीपू तेज धारा में बह गए और लापता हो गए। नाविकों व नहा रहे युवकों ने काफी तलाश किया। डूबने की खबर पर रोते बिलखते परिजन पहुंचे। फेफना थानाध्यक्ष अखिलेश पांडेय दलबल के साथ पहुंच नदी में नाविकों की सहायता से दीपू की काफी तलाश किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
परिजन चिलचिलाती धूप में घाट पर युवक के मिलने का इंतजार करते रहे। ग्रामीणों ने बताया कि दीपू पढ़ाई के साथ-साथ सेना भर्ती की तैयारी भी कर रहे थे। थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है, एनडीआरएफ को सूचना दे दी गई है। कल सुबह तक आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed