सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Temperature dropped by seven degrees in three days, relief was provided

Ballia News: तीन दिन में सात डिग्री गिरा तापमान, मिली राहत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by seven degrees in three days, relief was provided
नगर में धूप से बचाव के चेहरा ढककर अपने गंतव्य को जाती युवतियां। संवाद
विज्ञापन
बलिया। भीषण गर्मी के तीन दिनों से तापमान में गिरावट से लोगों को काफी राहत मिली है। सुबह आसमान में पुरवा हवा संग आंशिक रूप से बादल दिखे। इस कारण सूर्य भगवान विलंब से दिखाई दिए। हवा की रफ्तार एक दिन पूर्व की अपेक्षा काफी कम थी। नमी युक्त पुरवा हवा ने मौसम को सामान्य बना दिया है। अधिकतम तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
Trending Videos

मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.5 व न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा था लेकिन रविवार से पुरवा हवा के कारण करीब सात डिग्री तापमान नीचे गिरा है। शनिवार को अधिकतम 42 व न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार को अधिकतम 37.5 व न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि दोपहर में तीखी धूप बनी, जिससे लोगों को उमस महसूस हुआ। गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के मौसम वैज्ञानिक प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि एकाध दिन में मौसम में फिर बदलाव होगा। पछुआ हवा का रुख होने से लू का असर रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed