{"_id":"69f0edc99a18f85dd4064e77","slug":"letter-sent-to-oil-company-for-action-on-pump-ballia-news-c-190-1-bal1001-162813-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पंप पर कार्रवाई के लिए तेल कंपनी को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पंप पर कार्रवाई के लिए तेल कंपनी को भेजा पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। एंबुलेंस को पंप पर पेट्रोल न मिलने से पांडेपुर निवासी छट्ठू शर्मा (50) की मौत के मामले में टेंगरही स्थित भूषण पेट्रोल पंप पर कार्रवाई के लिए इंडियन आयल कंपनी को पत्र लिखा गया है।
बैरिया क्षेत्र के पांडेपुर निवासी छट्ठू शर्मा (50) के सीने में बुधवार रात तेज दर्द उठने पर प्रधान सत्येंद्र यादव उर्फ सतन यादव प्राइवेट एंबुलेंस से बलिया ले जा रहे थे। टेंगरही स्थित भूषण पेट्रोल पंप पर पेट्रोल मांगने पर संचालक ने स्टॉक खत्म है कहकर पल्ला झाड़ लिया। प्रधान ने उप जिलाधिकारी बैरिया संजय कुशवाहा को फोन कर मदद मांगी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। छट्ठू शर्मा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। किसी तरीके से बाइकों से निकाल कर पेट्रोल एंबुलेंस में डाला गया और एंबुलेंस को सीएचसी सोनबरसा ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह ने मामले की जांच कराई तो पंप पर 4595 लीटर पेट्रोल, 4783 लीटर डीजल, 3475 लीटर प्रीमियम पेट्रोल मिला था। 22 और 23 अप्रैल को पंप पर सेल भी जीरो थी। ऐसे में पंप मैनेजर पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। डीएसओ देवमणि मिश्रा ने बताया कि प्रशासन की जांच रिपोर्ट से अवगत कराते हुए मामले में कंपनी प्रबंधन को पेट्रोल पंप पर कार्रवाई के लिए लिखा गया है। उन्होंने बताया कि कंपनी अब अपने नियमों के अनुसार पंप पर कार्रवाई करेगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X