सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The people of Brahmanpur held a mahapanchayat regarding neglect.

Ballia News: उपेक्षा को लेकर ब्रह्माणपुरा के लोगों ने की महापंचायत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
The people of Brahmanpur held a mahapanchayat regarding neglect.
नगर पंचायत नगरा के वार्ड नंबर 14 ब्राह्मणपुरा मोहल्ला के उपेक्षा करने के विरोध में बैठक करते मो
विज्ञापन
नगरा। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 ब्रह्माणपुरा के निवासियों ने शनिवार को वार्ड की उपेक्षा को लेकर महापंचायत की।
Trending Videos

आरोप लगाया कि नगर पंचायत में कल्याण मंडपम नाम से विवाह घर ब्राह्मणपुरा में प्रस्तावित था। नगर पंचायत की शिथिलता के कारण कल्याण मंडपम का बजट शासन को वापस हो गया। सभासद प्रतिनिधि संतोष पाण्डेय ने कहा कि विकास के लिए नगर पंचायत का गठन किया गया है, लेकिन नगर पंचायत के रवैये के कारण अभी भी विकास कार्य नहीं हो रहे। मुन्ना पाण्डेय ने बताया कि शासन की ओर से कल्याण मंडपम का पैसा ब्राह्मणपुरा के लिए आया था। अगर ब्राह्मणपुरा को उपेक्षित रखा गया तो धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कल्याण मंडपम का निर्माण ब्राह्मणपुरा में करने की मांग की। अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री आलोक शुक्ला, सभासद रीना पांडेय, जयप्रकाश जयसवाल,अनिल यादव, अमन पाण्डेय, धर्मेश यादव, मुन्ना पाण्डेय, जगरोपन प्रजापति मौजूद रहे। इस संबंध में चेयरमैन इंदू देवी ने बताया कि शासन के मंशा के अनुरूप विवाह कल्याण मंडपम का निर्माण घनी आबादी के समीप खाली जमीन उपलब्ध होने पर किया जाना है। ब्राह्मणपुरा नगर पंचायत के उत्तरी छोर पर बसा हुआ है। काफी दूरी होने के वजह से कल्याण मंडपम का निर्माण नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed