सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The secretary expressed displeasure over the absence of four tehsildars.

Ballia News: 4 तहसीलदारों के अनुपस्थित रहने पर सचिव ने जताई नाराजगी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
The secretary expressed displeasure over the absence of four tehsildars.
विज्ञापन
बलिया। जनपद में नौ मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बुधवार को एडीआर भवन दीवानी न्यायालय परिसर में समीक्षा बैठक हुई।
Trending Videos

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान सचिव ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार से संबंधित राजस्व वादों को चिह्नित करें और उन्हें सुलह-समझौते के आधार पर निपटाने के लिए विशेष प्रयास करें। तैयारी बैठक में तहसीलदारों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया। बैठक में सिर्फ रसड़ा और बेल्थरारोड के तहसीलदार उपस्थित रहे। सूचना के बावजूद सदर, बांसडीह, सिकन्दरपुर और बैरिया के तहसीलदार अनुपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि आम जनता को जागरूक करें कि आपसी समझौते से मामले निपटाने पर न सिर्फ समय की बचत होती है, बल्कि कटुता भी समाप्त होती है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ इस अभियान को सफल बनाएं।लोक अदालत में दीवानी, फौजदारी, राजस्व, बैंक वसूली और वैवाहिक विवादों जैसे मामलों का निस्तारण एक ही छत के नीचे आपसी सहमति से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed