{"_id":"6a6fa19704269ac35700aa96","slug":"today-on-the-first-monday-of-sawan-faith-will-overflow-in-shiva-temples-the-echo-of-bam-bam-bhole-ballia-news-c-190-1-bal1002-170044-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आज सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ेगी आस्था, बम-बम भोले की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आज सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ेगी आस्था, बम-बम भोले की गूंज
विज्ञापन
सावन माह के पहले सोमवार के लिए सजाया गया बाबा नाथ मंदिर।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। सावन के पवित्र मास के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु उमड़ेंगे। मंदिरों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है।
महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था की गई है। इस बार सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर मार्ग में किसी की वाहन का प्रवेश वर्जित होगा। शहर के अन्य रूट में भी बड़े वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। मंदिर पर सुरक्षा को लेकर पुलिस की भी तैनाती की गई है। सिटी मजिस्ट्रेट ने मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सिटी मजिस्ट्रेट आशा राम वर्मा ने बताया कि मंदिर में भक्ति गीतों का कार्यक्रम होगा। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। इधर, छितेश्वर नाथ, बिमलेश्वर नाथ, बालखंडी नाथ, शोकहरण नाथ आदि मंदिरों पर भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जयप्रकाश नगर में गंगा और सरयू नदियों के बीच नरहरिपुरी का प्राचीन श्री नरहरि धाम मठ, जिसे क्षेत्र में द्वाबा का देवघर कहा जाता है। सावन के पहले सोमवार को लेकर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में नजर आ रहा है। मंदिर परिसर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंदिर परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन और सजावट का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। गर्भगृह सहित पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। श्रद्धालुओं के लिए दर्शन, जलाभिषेक और पूजन की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गई हैं। मठ के मठाधीश श्री बनारसी बाबा ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे शांतिपूर्वक कतारबद्ध होकर दर्शन और जलाभिषेक करें तथा मंदिर परिसर की स्वच्छता और धार्मिक मर्यादा बनाए रखने में सहयोग दें।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
श्रीबाबा महाकालेश्वरनाथ मंदिर में तैयारी पूरी
सहतवार (बलिया)। श्रावण मास की पहली सोमवारी के अवसर पर कस्बा स्थित श्री बाबा महाकालेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के स्वागत हेतु तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। मंदिर के गुंबदों पर रंग-बिरंगी एलईडी और सजावटी लाइटें लगाई गई हैं, जिससे मंदिर की भव्यता देखते ही बन रही है। मंदिर परिसर की साफ-सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। पहली सोमवारी को लेकर क्षेत्र के शिवभक्तों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हटेंगे मानक विहीन गति अवरोधक
बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर जाने वाले मार्ग में बनाए गए मानक विहीन गति अवरोधक हटाए जाएंगे। इसके लिए प्रशासन की तरफ से निर्देश दिए गए हैं। मंदिर जाने वाले मार्ग पर डीएम के निर्देश पर गति अवरोधक बनाए गए थे। मानक विहीन अवरोध के कारण बाइक, ई-रिक्शा, स्कूटी व ठेला चालक गिर जा रहे थे। इसके लिए कई सामाजिक संगठनों पर डीएम को पत्र भी लिखा था। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि गति अवरोधक को कम करने के निर्देश दिए गए हैं।