{"_id":"69bf0193a02e09922205b482","slug":"two-youths-of-the-district-died-in-a-road-accident-in-sonbhadra-ballia-news-c-190-1-bal1001-160035-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सोनभद्र में हुए सड़क हादसे में जिले के दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सोनभद्र में हुए सड़क हादसे में जिले के दो युवकों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड/चितबड़ागांव। जनपद के उभांव और चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के दो युवकों चंदन सिंह (35) और रमेश चौधरी (32) की शुक्रवार की देर रात सोनभद्र के हाथी नाला थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
अवाया गांव निवासी सपा नेता अमलेश कन्नौजिया के छोटे भाई रमेश कुमार चौधरी बलिया से मित्र चंदन सिंह के साथ ट्रेलर से सोनभद्र गए थे। शुक्रवार की रात सोनभद्र के हाथीनाला थाना क्षेत्र के मुर्द्ववा-हाथी नाला जंगल मार्ग पर ट्रेलरों की टक्कर में चंदन की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि रमेश चौधरी और राजस्थान के इमरान खान गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों से मिली सूचना के बाद पुलिस माैके पर पहंुची। घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रमेश की भी मौत हो गई।
घटना की जानकारी होने के बाद बड़े भाई अमलेश परिजनों के साथ रॉबर्ट्सगंज पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर घर के लिए रवाना हुए। शाम तक घर पहुंचने की उम्मीद है।
रमेश जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रथम वर्ष के छात्र थे। दो भाइयों में छोटे थे। ग्राम सुजायत (बगही) निवासी चंदन सिंह (35) पुत्र धूप नारायन सिंह दो भाइयों में सबसे छोटे थे। परिवार के भरण-पोषण के लिए ट्रकों का संचालन कराते थे।
Trending Videos