{"_id":"6a70ede4ed78b6d80c08b267","slug":"typhoid-cases-rise-amid-changing-weather-40-of-1272-patients-suffer-from-viral-infections-ballia-news-c-190-1-ana1001-170127-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बदलते मौसम में टाइफाइड के मरीज बढ़े, 1272 मरीजों में से 40 प्रतिशत वायरल के रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बदलते मौसम में टाइफाइड के मरीज बढ़े, 1272 मरीजों में से 40 प्रतिशत वायरल के रहे
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों का उपचार करते चिकित्सक।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। सोमवार को त्योहार होने के बावजूद जिला अस्पताल में 1,272 मरीजों ने उपचार कराया। सबसे अधिक भीड़ फिजिशियन ओपीडी में रही। 40 प्रतिशत मरीज वायरल से पीड़ित थे। रोग विभाग की ओपीडी में 187 मरीजों का उपचार किया गया।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि बदलते मौसम में वायरल संक्रमण के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। मरीज तेज बुखार, शरीर दर्द, सिरदर्द, गले में खराश, खांसी, जुकाम और कमजोरी जैसी शिकायतों के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं। कई मरीजों में लंबे समय तक बुखार बने रहने पर टाइफाइड की आशंका को देखते हुए जांच भी कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि दूषित पानी और संक्रमित भोजन टाइफाइड का प्रमुख कारण है। वहीं लगातार बारिश के बाद निकलने वाली तेज धूप और उमस संक्रमण फैलने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रही है। ऐसे मौसम में बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है।
-- -- -- -- -- --
पैथोलॉजी में बढ़ी जांच कराने वालों की संख्या
टाइफाइड और वायरल संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में भी भीड़ बढ़ गई है। प्रतिदिन 260 से 280 मरीज रक्त जांच कराने पहुंच रहे हैं। लैब इंचार्ज शंभू यादव ने बताया कि अधिकांश मरीजों की चिकित्सक टाइफाइड जांच लिख रहे हैं। रोजाना करीब तीन सौ से अधिक मरीजों की नौ हजार से अधिक जांचे हो रही है। अस्पताल में सभी प्रकार की जांच 24 घंटे निशुल्क है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -