फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur: Husband and wife found unconscious on their bed under suspicious circumstances

बलरामपुर: संदिग्ध हालात में बिस्तर पर अचेत मिले पति-पत्नी, अस्पताल पहुंचने पर दोनों की मौत

Tue, 01 Sep 2026 07:55 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, उतरौला (बलरामपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, उतरौला (बलरामपुर) Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 01 Sep 2026 07:55 PM IST
सार

सोमवार की रात कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो बिस्तर पर दंपती अचेत मिले। पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है। मोबाइल और कॉल डिटेल खंगाली जा रही हैं।

विज्ञापन
Balrampur: Husband and wife found unconscious on their bed under suspicious circumstances
मृतक के घर जुटी महिलाओं की भीड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गैंड़ास बुजुर्ग के पीरगेंड़ास गांव में सोमवार शाम पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों एक ही कमरे में अचेत अवस्था में बिस्तर पर मिले। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने उसे तोड़ दिया। अंदर दोनों को अचेत पड़ा देख परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उतरौला ले गए, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान पीरगेंड़ास निवासी मनोज कुमार (28) और उनकी पत्नी मंजू (26) के रूप में हुई है। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं। सूचना मिलने पर एएसपी विशाल पांडेय, सीओ, प्रभारी निरीक्षक और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, मनोज सऊदी अरब में काम करते थे और जुलाई में ही घर लौटे थे। मनोज की भाभी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव था, लेकिन यह कभी खुलकर सामने नहीं आया। दोनों के बीच ऐसी कोई बड़ी बात नहीं थी, जिससे इस तरह की घटना की आशंका हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि सीएचसी उतरौला से पुलिस को सूचना मिली थी कि पीरगेंड़ास गांव से परिजन दो लोगों को अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मनोज और मंजू कमरे में थे। कुछ समय बाद दरवाजा नहीं खुलने पर उनके भाई, भाभी और छोटे भाई ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया। दोनों बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिले। वहीं एसपी मार्तण्ड सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। आगे की जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है।

वहीं, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच या परिवार में किसी तरह का विवाद हुआ था या नहीं। हालांकि, परिजन भी मौत की वजह के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।

सुसाइड वीडियो की चर्चा, पुलिस ने नहीं की पुष्टि

घटना के बाद दंपती के सुसाइड वीडियो की चर्चा भी सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। एएसपी ने बताया कि पुलिस के सामने फिलहाल ऐसा कोई वीडियो नहीं आया है। दोनों के मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण कराया जा रहा है।

घटना की परिस्थितियों और कारणों की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने एक टीम गठित की है। टीम परिजनों से पूछताछ करने के साथ मोबाइल फोन से मिलने वाली जानकारी की भी जांच करेगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और मोबाइल की जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दंपती की अचानक मौत के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन पुलिस जांच पूरी होने से पहले किसी भी संभावना को अंतिम नहीं मान रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed