फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Pickup truck carrying farmers to Bahraich overturns; one dead

Balrampur News: बहराइच जा रहे किसानों की पिकअप पलटी, एक की मौत

Fri, 23 Oct 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 23 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Pickup truck carrying farmers to Bahraich overturns; one dead
फोटो-13,14-बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज।-स्रोत: परिजन
बलरामपुर। बहराइच में नदी किनारे सब्जी की खेती करने जा रहे सिद्धार्थनगर के ग्रामीणों की पिकअप बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे गौरा चौराहा क्षेत्र के पिपरा में पलट गई। हादसे में पित्तरे (55) की मौत हो गई, जबकि चालक समेत सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सिद्धार्थनगर जिले के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के खैरी शीतलपुर गांव के सात ग्रामीण बहराइच जा रहे थे। पिकअप कठेला क्षेत्र के समय कालीथान निवासी अब्दुल्ला चला रहे थे। पिपरा स्थित भारत पेट्रोलियम पंप के पास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया और पिकअप सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। एंबुलेंस से सभी को जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने खैरी शीतलपुर निवासी पित्तरे पुत्र मोतीलाल को मृत घोषित कर दिया। अन्य सात घायलों का उपचार शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि घायलों में राम बहादुर, चैतू, हरिनारायण, राम प्रसाद, हरिराम, सत्यनारायण और चालक अब्दुल्ला शामिल हैं। सभी खैरी शीतलपुर गांव के निवासी हैं, जबकि अब्दुल्ला कठेला क्षेत्र के समय कालीथान के रहने वाले हैं। चालक अब्दुल्ला ने बताया कि सड़क पर गड्ढा देखकर उन्होंने ब्रेक लगाया था। इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में सवार सभी लोग अपने गांव से बहराइच जा रहे थे। उनका उद्देश्य वहां नदी किनारे जमीन किराये पर लेकर सब्जी की खेती करना था।

फोटो-13,14-बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज।-स्रोत: परिजन

फोटो-13,14-बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज।-स्रोत: परिजन

फोटो-13,14-बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज।-स्रोत: परिजन

फोटो-13,14-बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज।-स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed