फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Accusation of mistreating customers

Banda News: ग्राहकों से दुर्व्यवहार करने का आरोप

Fri, 23 Oct 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 23 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Accusation of mistreating customers
करतल। नरैनी तहसील के करतल स्थित इंडियन बैंक के प्रबंधक और कर्मचारियों पर ग्राहकों से दुर्व्यवहार करने और सरकारी योजनाओं की धनराशि निकालने में परेशान करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर क्षेत्रीय विधायक ओममणि वर्मा ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) खातों से जुड़े ग्राहकों को वृद्धावस्था, दिव्यांग और विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास व किसान सम्मान निधि की रकम निकालने में परेशानी होती है। जरूरत के समय भी खातों से रुपये नहीं निकालने दिए जाते और खाते होल्ड कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों ने उनसे शिकायत की थी। बैंक प्रबंधक से बातचीत करने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिसके बाद डीएम को पत्र लिखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक प्रमेश कुमार शुक्ला ने बताया कि बैंक में करीब 15 करोड़ रुपये का एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) है। केसीसी के कई खाते करीब दस वर्ष पुराने हैं और उनमें बकाया जमा नहीं किया जा रहा है।

बैंकिंग व्यवस्था के तहत केसीसी खातों में सरकारी योजनाओं की धनराशि आने पर बकाया रकम समायोजित हो सकती है। एनपीए खाताधारकों को नोटिस जारी कर वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed