फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   43.07% voter turnout after a sluggish start

Banda News: सुस्त शुरुआत के बाद 43.07 फीसदी मतदान

Fri, 23 Oct 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
43.07% voter turnout after a sluggish start
फोटो-14-अतर्रा में मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की कतार। संवाद
बांदा। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार को जिले के 14 मतदान केंद्रों के 22 मतदेय स्थलों पर सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। शुरुआती चार घंटे मतदान की रफ्तार सुस्त रही। सुबह 10 बजे तक महज 3.16 प्रतिशत और दोपहर 12 बजे तक 13 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि, दोपहर बाद मतदान ने कुछ रफ्तार पकड़ी। शाम चार बजे मतदान समाप्त होने तक कुल 43.07 प्रतिशत वोटिंग हुई। जिले के 19794 मतदाताओं में से 8526 ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

मतदान के दौरान भाजपा और सपा के पदाधिकारी सक्रिय नजर आए। मतदान केंद्रों के बाहर लगाए गए बस्तों पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। भाजपा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा और तिंदवारी विधायक एवं जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने भी वोट डाला। बबेरू में सपा विधायक विशंभर सिंह यादव ने मतदान किया।
विज्ञापन

मतदान प्रक्रिया के दौरान अधिकारी भी सक्रिय रहे। डीएम अमित आसेरी और एसपी पलाश बंसल ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सपा ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो और फोटो प्रसारित कर भाजपा पर मतदान प्रभावित करने के आरोप लगाए। हालांकि, प्रशासन ने इन आरोपों की पुष्टि नहीं की। शाम चार बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटिकाओं को सील कर कड़ी सुरक्षा के बीच भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
भाजपा प्रत्याशी का नाम, चुनाव चिह्न और अपील लिखी पर्ची पर सपा ने जताई आपत्ति
मतदान के दौरान सपा और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के बाहर सुबह 11 बजे के करीब सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि मतदाताओं को भाजपा प्रत्याशी का नाम, चुनाव चिह्न और वोट की अपील लिखी मतदाता पर्ची दी जा रही है। सपा जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने इस पर्ची की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल की। इस बीच करीब आधे घंटे तक गहमा-गहमी का माहौल रहा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार धर्मेंद्र ने बताया कि सूचना पर जांच कराई गई थी, लेकिन ऐसी कोई पर्ची नहीं मिली।
---
मतदान केंद्र पर पहुंचीं भाजपा विधायक, सपाइयों ने किया हंगामा
अतर्रा। स्नातक एमएलसी चुनाव में शुक्रवार को कस्बे के हिंदू इंटर कॉलेज स्थित तीन बूथों पर मतदान हुआ। दोपहर 3:40 बजे भाजपा की नरैनी विधायक ओममणि वर्मा मतदान केंद्र पर पहुंचीं। इस पर सपा की महिला नेता और बूथ एजेंट मौसमी कोटार्य ने विरोध जताते हुए विधायक पर मतदान प्रभावित करने का आरोप लगाया। विधायक ओममणि वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं से सूचना मिली थी कि सपा नेता मतदान केंद्र के अंदर फोन लेकर सपा प्रत्याशी का प्रचार कर रही हैं। इसकी शिकायत करने के लिए वह केंद्र पहुंचीं और एसडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्रा को फोन कर बुलाया। एसडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मतदान केंद्र के गेट पर सपा और भाजपा के नेता मौजूद थे। दोनों दलों के लोगों को सौ मीटर की दूरी पर बाहर कर दिया गया था। (संवाद)
---
ऐसे बढ़ा मतदान प्रतिशत
सुबह 10 बजे- 626 वोट, 3.16 प्रतिशत
दोपहर 12 बजे-2692 वोट, 13.60 प्रतिशत
दोपहर 2 बजे-5287 वोट, 26.71 प्रतिशत
शाम 4 बजे-8526 वोट, 43.07 प्रतिशत
---

ये 13 प्रत्याशी हैं मैदान में
डॉ. मान सिंह यादव- सपा
अशोक कुमार राठौर-भाजपा
रमेश चंद्र दुबे- निर्दलीय
केशवकांत शर्मा-निर्दलीय
दीपक कुमार द्विवेदी- निर्दलीय
देवेश कुमार सिंह-निर्दलीय
विष्णु कुमार- निर्दलीय
मान सिंह यादव- निर्दलीय
शैलेंद्र कुमार-निर्दलीय
राजकुमार-निर्दलीय
राहुल कनकने उर्फ मोहित गुप्ता- निर्दलीय
शिवशंकर पटेल- निर्दलीय
सारिका- निर्दलीय

---
वर्जन
सभी जगह शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ है। कुछ जगह सपा ने शिकायतें कीं थीं, लेकिन जांच में वह सही नहीं पाई गईं। नियमानुसार मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराया गया है।

-अमित आसेरी, जिला निर्वाचन अधिकारी, डीएम।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed