{"_id":"69cad2409bb4cb21ee0abaa8","slug":"emphasis-on-reducing-accidents-banda-news-c-212-1-bnd1017-143729-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दुर्घटनाएं कम करने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दुर्घटनाएं कम करने पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल बांदा में आयुक्त अजीत कुमार की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मृत्यु रहित जिला बनाने और दुर्घटनाएं कम करने पर जोर दिया गया।
मुख्य निर्देशों में राजापुर में दुर्घटना स्थलों पर संकेतक बोर्ड लगाना, स्कूली वाहनों की उपयुक्तता जांच, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुधार, कानपुर-कबरई मार्ग की मरम्मत और एंबुलेंस का प्रतिक्रिया समय 15 मिनट करना शामिल है। अवैध पार्किंग हटाने, सुरक्षा बेल्ट के बिना दोपहिया वाहन चलाने वालों पर सघन जांच अभियान चलाने तथा राजमार्ग किनारे मदिरा दुकानों के व्यवस्थापन के भी निर्देश दिए गए। ओवरलोड और तेज गति वाले वाहनों पर नियंत्रण के लिए गति सीमा निर्धारित करने के निर्देश दिए गए।
Trending Videos