फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   'Half the population' (women) lags behind in graduate MLC elections

Banda News: स्नातक एमएलसी चुनाव में पिछड़ गई आधी आबादी

Fri, 23 Oct 2026 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
'Half the population' (women) lags behind in graduate MLC elections
बांदा। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को जिले में 43.07 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 19794 मतदाताओं में से 8526 ने मताधिकार का प्रयोग किया। आंकड़ों के अनुसार पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत महिलाओं से अधिक रहा।
विज्ञापन

जिले में 14052 पुरुष मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 6617 ने वोट डाले। इस तरह पुरुषों का मतदान प्रतिशत 47.09 रहा। वहीं, 5742 महिला मतदाताओं में से 1909 ने मतदान किया। महिलाओं का मतदान प्रतिशत 33.25 रहा। जिले में सबसे अधिक 60 प्रतिशत मतदान पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज मटौंध के बूथ संख्या 175 पर हुआ। क्षेत्र पंचायत कार्यालय महुआ के प्रमुख कक्ष स्थित बूथ संख्या 186 पर 59.62 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सबसे कम 32.95 प्रतिशत मतदान पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज बांदा के पूर्वी भाग-3 स्थित बूथ संख्या 178 पर हुआ। तिंदवारी के बूथ संख्या 173अ पर 35.21 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed