{"_id":"6ade44e69aa35ad4f90e6226","slug":"mahendra-pal-son-of-a-former-minister-and-his-associate-shera-arrested-in-the-nandwara-casemahendra-pal-son-of-a-former-minister-and-his-associate-shera-arrested-in-the-nandwara-case-banda-news-c-212-1-bnd1020-153867-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नंदवारा कांड में आरोपी पूर्व मंत्री का पुत्र महेंद्र पाल और साथी शेरा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नंदवारा कांड में आरोपी पूर्व मंत्री का पुत्र महेंद्र पाल और साथी शेरा गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो-12-आरोपी महेंद्र पाल वर्मा और शेरा उर्फ ओमकार। स्रोत: पुलिस
बांदा। नंदवारा दोहरे हत्याकांड में वांछित पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल वर्मा के पुत्र और पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र पाल वर्मा व उसके साथी शेरा उर्फ ओमकार को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों सदर कोतवाली क्षेत्र के मुचियाना स्थित एक मकान में छिपे थे। एसओजी और नरैनी पुलिस की टीम ने मकान की घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव में 30 सितंबर को भइयाराम के छह वर्षीय बेटे मनोज और चार वर्षीय बेटे युवराज के शव घर के पास ही पानी भरे गड्ढे में मिले थे। दोनों बच्चों की हत्या के मामले में पिता की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस अब तक पांच आरोपियों भवानीदीन, उसके बेटे अखिलेश, पत्नी श्यामलली, लम्बरी उर्फ रामप्रसाद और सुरेंद्र नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। महेंद्र पाल वर्मा और शेरा समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
इस मामले में शुरुआत में महेंद्र पाल वर्मा का नाम राजनीतिक रंजिश के कारण शामिल किए जाने की बात सामने आई थी। हालांकि, घटना से करीब एक माह पहले पीड़ित और आरोपी पक्ष के बीच हुई मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद जांच की दिशा बदली। वीडियो में महेंद्र पाल वर्मा की मौजूदगी दिखाई देने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ करीब एक सप्ताह पहले न्यायालय से गैर जमानती वारंट भी हासिल किया था। इधर, रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। दोनों गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से नंदवारा के ही निवासी हैं।
-- -
मध्यप्रदेश में तलाश, कोतवाली के पास छिपा था महेंद्र
महेंद्र पाल वर्मा और शेरा की तलाश में पुलिस मध्यप्रदेश के पन्ना, चित्रकूट, फतेहपुर समेत अन्य क्षेत्रों में दबिश दे रही थी। वहीं, दोनों बांदा शहर में ही छिपे थे। वे जिस मकान में रह रहे थे, वह सदर कोतवाली से महज 200 से 300 मीटर की दूरी पर स्थित है। इतने नजदीक छिपे होने की जानकारी पुलिस को नहीं हो सकी। हालांकि, पुलिस अधिकारी इस संबंध में खुलकर कुछ कहने से बच रहे हैं।
-- -
महेंद्र के प्रधान बेटे देवेंद्र पर भी गिरफ्तारी वारंट
नंदवारा से प्रधान और महेंद्र पाल वर्मा के बेटे देवेंद्र पाल वर्मा की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। उसके खिलाफ भी एक मामले में न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर रखा है। यह मामला प्रधानी के चुनाव में कथित फर्जी अभिलेखों से जुड़ा है। महेंद्र की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की कार्रवाई देवेंद्र पर भी केंद्रित हो सकती है। हालांकि, उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
-- -
वर्जन
दोहरे हत्याकांड में वांछित महेंद्र पाल वर्मा और शेरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य होने पर न्यायालय से गैर जमानती वारंट भी लिया गया था। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
-प्रवीण कुमार यादव, सीओ नरैनी।