{"_id":"6ade4896b9258966660f7eef","slug":"minister-of-state-for-jal-shakti-ramkesh-sits-on-a-protest-outside-the-police-station-kotwali-banda-news-c-212-1-mah1012-153860-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कोतवाली के बाहर धरने पर बैठे जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कोतवाली के बाहर धरने पर बैठे जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश
विज्ञापन
फोटो-24-कोतवाली नगर के सामने धरने पर बैठे राज्यमंत्री रामकेश निषाद व अन्य। संवाद
बांदा। ई-रिक्शा चालक से कथित गुंडा टैक्स मांगने, रुपये छीनने और मारपीट के मामले में सुनवाई न होने पर रविवार को जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद समर्थकों के साथ कोतवाली नगर के बाहर धरने पर बैठ गए।
उन्होंने आरोपी युवकों के खिलाफ चालक की प्राथमिकी दर्ज होने तक धरने पर बैठे रहने की बात कही। मामले में सीओ सिटी सौरभ सिंह और कोतवाली प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके कुछ देर बाद मंत्री ने धरना समाप्त कर दिया। सीओ ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के छावनी डेरा मजरा दरदा निवासी लाला भइया ई-रिक्शा चालक हैं। उनके अनुसार 24 अक्तूबर की सुबह करीब 11 बजे वह रिक्शा लेकर जा रहे थे। छावनी डेरा तिराहे के पास गांव के ही दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए जेब में रखे किस्त के नौ हजार रुपये छीन लिए और मारपीट की। आरोपियों ने हर महीने दस हजार रुपये देने की मांग की। मना करने पर हत्या की धमकी भी दी।
विज्ञापन
लाला भइया ने आरोप लगाया कि वह शिकायत लेकर विश्वविद्यालय चौकी पहुंचे तो वहां मौजूद चौकी प्रभारी दीपक सैनी ने उनकी शिकायत सुनने के बजाय उन्हें ही समझाना शुरू कर दिया। आरोप है कि उनसे कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाई गई और पिटाई करते हुए शिकायत के चक्कर में न पड़ने, वरना जेल जाने की चेतावनी दी गई।
उन्हें आरोपियों की बात मानने के लिए भी कहा गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि वह घर लौट आए। इसके बाद दोनों युवकों ने छावनी डेरा तिराहे पर फिर उन्हें पकड़कर पीटा, जिससे उनकी आंख के पास चोट आ गई। वह कोतवाली पहुंचे तो वहां भी उनकी सुनवाई नहीं हुई और उन्हें लौटा दिया गया।
रविवार दोपहर पीड़ित के समर्थन में कई लोग कोतवाली नगर के बाहर धरने पर बैठ गए और प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग करने लगे। इसी बीच राज्यमंत्री रामकेश निषाद भी समर्थकों के साथ पहुंचकर धरने पर बैठ गए। कुछ ही देर में सीओ सिटी सौरभ सिंह वहां पहुंचे और मंत्री से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मंत्री कोतवाली पहुंचे और फिर वहां से चले गए। धरना समाप्त होने पर मामला शांत हुआ।
-- -
तहरीर पर हस्ताक्षर नहीं होने से हुई देर : सीओ
सीओ सिटी सौरभ सिंह ने बताया कि लाला भइया ने घटना के बाद पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन उस पर हस्ताक्षर नहीं थे। पुलिस उनसे हस्ताक्षर करने के लिए कह रही थी, लेकिन वह इसे गलत समझ रहे थे। उन्हें लग रहा था कि समझौते का प्रयास किया जा रहा है। इसी वजह से देर हुई। सीओ के मुताबिक, यही बात राज्यमंत्री को बताई गई, जिसके बाद वह संतुष्ट होकर लौट गए।
-- -
धरने से चौक में लगा जाम
राज्यमंत्री के समर्थकों के साथ कोतवाली के बाहर धरने पर बैठने से संकरे और व्यस्त चौक क्षेत्र में वाहनों की कतारें लग गईं। यातायात प्रभावित होने पर कोतवाली क्षेत्र की चौकियों से पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने यातायात सुचारु कराने का प्रयास किया। राज्यमंत्री का काफिला निकलने के बाद यातायात सामान्य हुआ।
-- -
एसपी ने दिए जांच के आदेश
मामले में एसपी पलाश बंसल ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने चौकी प्रभारी पर लगे आरोपों की जांच सीओ सदर प्रतिज्ञा सिंह को सौंपी है। वह 15 दिन में जांच कर अपनी रिपोर्ट देंगी। एसपी ने बताया कि रात को ही पीड़ित का मेडिकल कराया गया था, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।