{"_id":"6ae24b09b41c3079ca0fb2a7","slug":"poets-presented-their-works-at-the-gathering-banda-news-c-212-1-bnd1020-153993-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: गोष्ठी में कवियों ने प्रस्तुत कीं रचनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: गोष्ठी में कवियों ने प्रस्तुत कीं रचनाएं
Thu, 29 Oct 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
बांदा। आदिकवि वाल्मीकि जयंती, शरद पूर्णिमा, मीराबाई जयंती और अखिल भारतीय साहित्य परिषद न्यास के 61वें स्थापना वर्ष के अवसर पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित की गई। कटरा स्थित सिंहवाहिनी मंदिर के राम दरबार में कवियों ने रचनाएं प्रस्तुत कीं।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और आदिकवि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। अंबे तिवारी ने वाणी वंदना प्रस्तुत की। काव्य पाठ में कोषाध्यक्ष केवल प्रसाद द्विवेदी पंथी ने राम भक्ति, योगाचार्य गंगाशरण त्रिपाठी ने कर्म की महत्ता और ठाकुरदास शर्मा पंछी ने शरद पूर्णिमा का चित्रण किया। डॉ. राजेश तिवारी रंजन, आरसी योगा, अंबे तिवारी और अमरपाल सिंह राजावत ने भी रचनाएं सुनाईं।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद, चित्रकूटधाम मंडल इकाई के तत्वावधान में हुई गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामप्रताप शुक्ल मानस किंकर ने की। मुख्य अतिथि डॉ. चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित और विशिष्ट अतिथि अमरपाल सिंह रहे। संचालन महामंत्री डॉ. राजेश तिवारी रंजन ने किया। संरक्षक अशोक त्रिपाठी एडवोकेट जीतू ने आदिकवि को बांदा का गौरव बताया।