फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two-month-old infant dies under suspicious circumstances

Banda News: संदिग्ध हालात में दो माह के मासूम की मौत

Thu, 16 Jul 2026 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two-month-old infant dies under suspicious circumstances
फोटो-3- मासूम सत्यम। फाइल फोटो
विज्ञापन


-बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमौनी का मामला

-परिजन ने टीके के ओवरडोज या कीड़े के काटने से मौत की जताई आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी

बबेरू (बांदा)। क्षेत्र के गांव सिमौनी में बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में दो माह के बच्चे की मौत हो गई। परिजन ने टीकाकरण के 12 घंटे बाद हालत बिगड़ने से मौत होने के साथ-साथ किसी जहरीले कीड़े काटने की भी आशंका जताई है।

गांव निवासी मुन्ना यादव ने बताया कि उसके दो माह के भतीजे सत्यम की बुधवार रात को 12 बजे हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर बृहस्पतिवार को सुबह सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। चाचा ने बताया कि बुधवार को दोपहर सिमौनी के स्कूल में टीकाकरण चल रहा था। गांव के अन्य बच्चों के साथ सत्यम को भी टीका लगा। दिन भर बच्चा ठीक रहा लेकिन रात 12 बजे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन घरेलू उपचार करते रहे। बृहस्पतिवार को सुबह वह उसे लेकर सीएचसी पहुंचे थे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


चाचा ने आशंका जताई है कि टीके के ओवरडोज होने या फिर किसी कीड़े के काटने से सत्यम की मौत हुई है। पिता फल्लू यादव दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। घर में मां साधना हैं। सत्यम दो भाई बहनों में इकलौता भाई था। बबेरू कोतवाली निरीक्षक संजय द्विवेदी ने बताया कि परिजन की आशंका पर मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर बोले-टीका पूरी तरह सुरक्षित

सीएचसी बबेरू के अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश ने बताया कि सिमौनी में कई और बच्चों को भी टीका लगाया गया था। किसी को कुछ नहीं हुआ। टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। सत्यम को पहली डोज लगी थी। सत्यम को पोलियो रोटा ड्रॉप व पेंटा, एफआईपीबी व पीसीबी की पहली डोज लगाई गई थी। यह पूरी तरह से सुरक्षित है। परिजन को शंका है, इसलिए बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed