सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   2.58 lakh names deleted, 1.14 lakh new voters

Barabanki News: 2.58 लाख हटे नाम, 1.14 लाख नए मतदाता

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 10 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
2.58 lakh names deleted, 1.14 lakh new voters
विज्ञापन
बाराबंकी। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का कार्य पूरा कर लिया गया है। शुक्रवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। सूची में करीब 1.14 लाख नए मतदाताओं को शामिल किया गया है तो 2.58 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।
Trending Videos

जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत सितंबर 2025 में हुई थी। अब यह कार्य लगभग पूरा हो गया है। छह जनवरी को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किए जाने के बाद शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन जिले के सभी 2872 बूथों पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की छह विधानसभा कुर्सी, रामनगर, बाराबंकी, जैदपुर, दरियाबाद और हैदरगढ़ में एसआईआर से पहले मतदाताओं की संख्या 23 लाख 31649 थीं।
अभियान के बाद अब यहां पर मतदाताओं की संख्या 20 लाख 73352 रह गई है।
जिले की सभी छह विधानसभाओं में दो लाख 58297 मतदाता के नाम सूची से हटाए गए हैं। वहीं एक लाख 14857 नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए गए हैं। अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने बताया कि जिले के सभी बूथों पर शुक्रवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसको लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed