{"_id":"69d80fcb8b06ed2fdb0205d4","slug":"small-cylinder-is-giving-big-relief-barabanki-news-c-315-1-slko1014-163794-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: छोटा सिलिंडर दे रहा बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: छोटा सिलिंडर दे रहा बड़ी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। गैस संकट को देखते हुए बाजार में पांच किलो का छोटा सिलिंडर उतार दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसके बाजार में आने और आसानी से उपलब्धता की वजह से घरेलू गैस सिलिंडर की मांग कुछ घटेगी और एजेंसियों पर लगने वाली लाइनों में कमी आएगी। उपभोक्ताओं को इसके लिए केवल एक पहचान पत्र दिखाना होगा और ये आसानी से मिल जाएगा।
जिले में मौजूदा समय में घरेलू गैस उपभोक्ताओं की संख्या 6.75 लाख के आसपास है। इन उपभोक्ताओं को 63 गैस एजेंसियों के माध्यम से गैस उपलब्ध कराई जा रही है।
पिछले एक माह से घरेलू गैस को लेकर उपजा संकट कम नहीं हो रहा है और सुबह से ही गैस के लिए एजेंसियों पर लाइनें लग जा रही है। मांग पहले जहां 6000 सिलिंडर प्रतिदिन की थी। वहीं अब 14 हजार के आसपास पहुंच गई है जबकि आपूर्ति 12 हजार सिलिंडर प्रतिदिन ही हो पा रही है। 2000 का बैकलॉग रहने की वजह एजेंसियों पर लगने वाली लाइन कम नहीं हो रही हैं।
Trending Videos