सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   61,000 names deleted from voter list in Zaidpur

Barabanki News: जैदपुर में मतदाता सूची से 61 हजार नाम कटे

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 21 Jan 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
61,000 names deleted from voter list in Zaidpur
विज्ञापन
बाराबंकी। एसआईआर अभियान के तहत प्रकाशित हुई मतदाता सूची के बाद जैदपुर विधानसभा का राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गया है। नई कच्ची सूची में मतदाताओं की संख्या में गिरावट आने से सभी राजनीतिक दल अब नए सिरे से अपना चुनावी गणित बनाने में जुट गए हैं।
Trending Videos

अभियान से पहले जैदपुर विधानसभा में कुल 4,05,479 मतदाता थे। सूची के नए प्रकाशन के बाद यह संख्या घटकर 3,43,674 रह गई है। इस पुनरीक्षण अभियान के दौरान रिकॉर्ड 61,807 मतदाताओं के नाम सूची से कम हो गए हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मतदाताओं का कम होना भविष्य में होने वाले चुनाव परिणामों को बड़े स्तर पर प्रभावित कर सकता है। इसी चिंता को देखते हुए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और रणनीतिकार अब सक्रिय हो गए हैं और बिगड़े समीकरणों को साधने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
बदलेगा राजनीतिक समीकरण
वर्ष 2022 के चुनाव में मुकाबला बेहद कड़ा था, जहां जीत का अंतर मतदाताओं की वर्तमान कटौती (61,807) की तुलना में बहुत कम था। सपा के गौरव रावत को 1,13,558 वोट जबकि भाजपा के अंबरीष रावत को 1,10,576 वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के तनुज पुनिया 28,689 वोट के साथ रहे। अब जबकि 61 हजार से अधिक मतदाता सूची से बाहर हो गए हैं, तो हार-जीत का पिछला गणित अब काम नहीं आएगा। इतनी बड़ी संख्या में नाम कटने के बाद मुकाबला और भी रोमांचक हो गया है, जिसे देखते हुए सभी राजनीतिक दल अब नए सिरे से अपनी चुनावी रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं।


बाक्स
एक नजर में
मतदाता पुनरीक्षण से पहले- 405479
मतदाता पुनरीक्षण के बाद- 343674
सूची से हटे मतदाताओं की संख्या- 61807
मृतकों की संख्या- 13436
स्थानांतरित मतदाता- 30835
अनुपस्थित मतदाता- 11674
डुप्लीकेट मतदाता- 5149
पुनरीक्षण से पहले बूथ- 447
पुनरीक्षण के बाद बढ़े बूथ- 33
वर्तमान में कुल बूथ- 480
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed