सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A bag full of jewellery worth Rs 5 lakh was found in two hours.

Barabanki News: दो घंटे में मिला पांच लाख के गहनों से भरा बैग

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 18 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
A bag full of jewellery worth Rs 5 lakh was found in two hours.
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में पुलिस की तत्परता से महज दो घंटे के भीतर एक महिला का पांच लाख रुपये कीमत के जेवर से भरा बैग खोजकर वापस दिला दिया। पलिया मसूदपुर गांव की गीता जायसवाल शुक्रवार को शहर से ऑटो में सवार होकर अपने घर जा रही थी। जल्दबाजी में उतरते समय उनका जेवरों से भरा बैग ऑटो की सीट पर ही छूट गया।

कुछ समय बाद जब उन्हें बैग के छूटने का एहसास हुआ तो उनके होश उड़ गए। घबराई महिला तुरंत शहर कोतवाली पहुंची। कोतवाल सुधीर सिंह ने तत्काल टीम को सक्रिय किया। पुलिस ने बिना समय गंवाए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटेज के आधार पर ऑटो की पहचान की गई और चालक की तलाश तेज कर दी गई। सटीक रणनीति और तेजी से की गई कार्रवाई के चलते पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर ऑटो चालक का पता लगा लिया। जांच में सामने आया कि चालक ने बैग को सुरक्षित रखा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने बैग को बरामद कर गीता जायसवाल को सौंप दिया। इस घटना ने आम लोगों के बीच पुलिस के प्रति भरोसा भी मजबूत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed