सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A car coming from the wrong side collided with a bike, killing brother-in-law and brother-in-law.

Barabanki News: गलत साइड से आ रही कार बाइक से टकराई, जीजा-साले की माैत

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 27 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
A car coming from the wrong side collided with a bike, killing brother-in-law and brother-in-law.
विज्ञापन
बाराबंकी। कस्बा बंकी के दक्षिण टोला निवासी श्रवण लोधी (32) अपने साले राजेश के साथ लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात करीब एक बजे घर पर फोन आया कि सड़क हादसा हो गया।
Trending Videos

परिजन घबराकर तत्काल लखनऊ के लिए रवाना हुए। वहां पहुंचने पर जो दृश्य सामने आया, उसने सबको तोड़कर रख दिया।
लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर बीबीडी थाना क्षेत्र के अनाैरा के पास गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजेश छिटककर ओवरब्रिज के नीचे जा गिरे, जबकि श्रवण भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर हेलमेट मिला, लेकिन तेज रफ्तार और लापरवाही के आगे सारी सावधानियां बेअसर साबित हुईं।
श्रवण लोधी अपने परिवार का सहारा थे। उनके परिवार में पत्नी, दो छोटे भाई और दो मासूम बेटियां हैं। उनकी असमय मौत ने परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। दक्षिण टोला बंकी में पूरे दिन मातम पसरा रहा। घर के बाहर जुटी भीड़, रोते-बिलखते परिजन और माहौल गमगीन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed