{"_id":"570bf18f4f1c1b224a4a6b4a","slug":"awareness","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार एक साथ निकाले गए 15 ब्लॉकों के जागरूकता रथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार एक साथ निकाले गए 15 ब्लॉकों के जागरूकता रथ
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Tue, 12 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी में सोमवार को जीआईसी मैदान से शहर में रवाना होते सर्व शिक्षा अभियान रथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों का शत-प्रतिशत परिषदीय विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित कराने को लेकर सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज मैदान से पहली बार इतनी बड़ी जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिला पंचायत अध्यक्ष और जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर ब्लॉकों के लिए रवाना किया।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार की जो मंशा है उसके अनुरूप ही शिक्षा विभाग कार्य कर रहा है। जनप्रतिनिधियों से भी अपील की जाती है की इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वह अपना पूरा योगदान दें।
परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के नामांकन को लेकर अभी तक ब्लॉक स्तर पर रैलियां निकाली जाती रहीं है। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जो नगर क्षेत्र समेत जिले 15 ब्लॉकों के लिए एक साथ जागरूकता रथ रवाना किए गए।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षित समाज से ही देश का विकास संभव है। एमएलसी राजेश कुमार यादव ने कहा कि शिक्षा मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल है और जिले का शिक्षा विभाग उनकी मंशा के अनुरूप ही कार्य कर रहा है।
जिलाधिकारी अजय यादव ने कहा कि शिक्षा विभाग बच्चों का नामांकन कराने की दिशा में बेहतर कार्य कर रहा है। बीएसए पीएन सिंह ने कहा कि बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन कराने को लेकर विभाग दृढ़ संकल्पित है और इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही जनप्रतिनिधियों से पूरे सहयोग की अपेक्षा की गई है। इस मौके पर राघवेन्द्र कुमार वर्मा, विनीता मिश्रा, ऋतु पाठक, ऋतु अग्निहोत्री, राजेन्द्र त्रिपाठी, रिषी टंडन, राहुल शुक्ला, वेद श्रीवास्तव, प्रदीप मिश्रा समेत सभी ब्लॉकों के खंड शिक्षाधिकारी मौजूद रहे।