फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Harassment over dark complexion and short stature; case registered against six individuals

Barabanki News: सांवले रंग और छोटे कद को लेकर प्रताड़ना, छह पर रिपोर्ट

Mon, 26 Oct 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 26 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Harassment over dark complexion and short stature; case registered against six individuals
सफदरगंज। सांवले रंग और छोटे कद को लेकर प्रताड़ना का आरोप झेल रही विवाहिता को करवाचौथ पर जेवर मांगना भारी पड़ गया।
विज्ञापन

आरोप है कि ससुरालजनों ने गर्भवती की पिटाई कर दी। सफदरगंज पुलिस ने पति सहित छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। तुरकानी गांव निवासी ममता मौर्या का विवाह 28 फरवरी 2023 को उन्नाव के हसनगंज के मौला बाकीपुर निवासी अवधेश कुमार मौर्य से हुआ था। सांवले रंग और छोटे कद के कारण सास शीतला देवी, ससुर मूलचंद्र मौर्य, देवर नरेश मौर्य, जेठ सर्वेश मौर्य और जेठानी प्रियंका मौर्य आदि उनको मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। पहले भी उनको घर से निकाला जा चुका है। मंगलवार को करवाचौथ की तैयारी के लिए जेवर मांगने पर पति ने इन्कार कर दिया और उनकी पिटाई कर दी गई। सीओ सदर संगम कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed