{"_id":"6abbad803f309290f504dac1","slug":"barabanki-accountant-and-urea-pump-operator-killed-after-being-struck-by-a-speeding-car-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर एकाउटेंट व यूरिया पंप संचालक की मौत, कार के परखच्चे उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर एकाउटेंट व यूरिया पंप संचालक की मौत, कार के परखच्चे उड़े
Tue, 29 Sep 2026 05:52 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 29 Sep 2026 05:52 PM IST
सार
टक्कर मारने वाली कार में सवार दोनों लोग मौके से फरार हो गए। सीओ सिटी संगम कुमार ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कार ने दो लोगों को रौंद दिया।
विज्ञापन
कार ने दो को रौंदा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर शहर कोतवाली क्षेत्र में वादीपुर गांव के पास मंगलवार को लखनऊ की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने दो लोगों को रौंद दिया। इसके बाद कार वैगनआर से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वैगनआर करीब 40 फीट दूर जा गिरी। हादसे के बाद टक्कर मारने वाली कार में सवार दोनों लोग मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सीतापुर के तालगांव थाना क्षेत्र के न्यामूपुर गांव निवासी हिमांशु वर्मा (35) बाराबंकी के टिकैतनगर स्थित एक निजी स्कूल में अकाउंटेंट थे। मंगलवार को वह स्कूल के प्रधानाचार्य लखनऊ के तिवारीगंज निवासी विनय कुमार तिवारी को वैगनआर से लेकर टिकैतनगर आ रहे थे। वादीपुर गांव के पास यूरिया पंप पर ईंधन भराने के लिए कार रोकी गई थी।
विज्ञापन
इसी दौरान गोंडा के कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र के बौनापुर गांव निवासी अनिल कुमार शुक्ला (37) ईंधन भर रहे थे। इसी वक्त लखनऊ की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने अनिल और हिमांशु को चपेट में ले लिया। दोनों को रौंदने के बाद कार उनकी वैगनआर से जा भिड़ी।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। टक्कर मारने वाली कार में सवार दोनों लोग मौके से फरार हो गए। सीओ सिटी संगम कुमार ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हादसे की जांच की जा रही है।