{"_id":"69f1a8cdae1b09ff8407aa64","slug":"barabanki-dalit-youth-brutalised-stripped-beaten-and-forced-to-drink-urine-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: अनुसूचित जाति के युवक के साथ बर्बरता और अमानवीय व्यवहार, नंगा कर पिटाई और पेशाब पिलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: अनुसूचित जाति के युवक के साथ बर्बरता और अमानवीय व्यवहार, नंगा कर पिटाई और पेशाब पिलाने का आरोप
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:14 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोप है कि युवक को घूंसे, लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया। उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बाराबंकी के जहांगीराबाद इलाके में एक अनुसूचित जाति के युवक के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। वाजिदपुर गांव के युवक का आरोप है कि बरात से लौटते वक्त रास्ते में रोककर कोडरी निवासी सौरभ यादव ने साथियों के साथ नग्न करके बेरहमी से पीटा और पैरों पर नाक रगड़वाई। पेशाब पिलाने तक का आरोप है। पुलिस ने जांच में पाया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।
Trending Videos
युवक ने तहरीर देकर बताया कि 27 अप्रैल की रात करीब दो बजे वह बरात से लौट रहा था। इसी दौरान बन्नी पुलिया के पास सौरभ यादव अपने साथियों के साथ मिला और उसे व उसके साथियों को रोक लिया। आरोपियों ने उसे घूंसे, लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद आरोपियों ने उसके कपड़े उतरवाकर उसे नग्न कर दिया। मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और जातिसूचक गालियां देते हुए अपमानित किया। इतना ही नहीं, पानी मांगने पर आरोप है कि आरोपियों ने उसे जबरन पेशाब पिलाया और पैरों पर नाक रगड़वाई। 28 अप्रैल की सुबह मामला संज्ञान में आते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। युवक के बयान लिए गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, इस पूरे मामले में सीओ सिटी संगम कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मारपीट का मामला सामने आया है। अभी अन्य आरोपों की गहन जांच की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X