सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki got second place in the overall education campaign

Barabanki News: समग्र शिक्षा अभियान में बाराबंकी को दूसरा स्थान

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 28 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Barabanki got second place in the overall education campaign
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत पूरे उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और तकनीकी संसाधनों के प्रभावी विस्तार ने जिले को प्रदेश के अग्रणी जिलों की सूची में शामिल कर दिया है
Trending Videos

जिले के स्कूलों में आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और आधारभूत साक्षरता कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ा जा रहा है। निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों की बुनियादी पढ़ने-लिखने और गणना क्षमता को मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोजेक्ट प्रवीण के अंतर्गत जिले के छह विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। इसके साथ ही 39 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में से 27 में आईसीटी लैब स्थापित की जा चुकी हैं। इनमें 13 लैब में आठ कंप्यूटर और एक स्मार्ट स्क्रीन, जबकि 14 लैब में चार कंप्यूटर और एक स्मार्ट स्क्रीन उपलब्ध है और जिले के चार राजकीय विद्यालयों में अटल टिंकरिंग लैब स्थापित हैं। विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाई का अवसर मिल रहा है।
जिले में कुल 45 स्मार्ट क्लास स्थापित की गई हैं, जिनमें 14 प्रोजेक्टर आधारित और 31 इंटरैक्टिव स्मार्ट पैनल आधारित हैं। इन तकनीकों के उपयोग से छात्रों के लिए पढ़ाई अधिक रोचक और सरल बन गई है, साथ ही उनकी तकनीकी समझ भी विकसित हो रही है।
जिला समन्वयक अखिलेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में जिला दूसरे स्थान पर है। आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास के माध्यम से छात्रों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ी है और वे भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो रहे हैं।
व्यावसायिक शिक्षा को भी बढ़ावा देते हुए एडेड माध्यमिक विद्यालयों में 2026-27 सत्र से कौशल विकास और व्यावसायिक पाठ्यक्रम जोड़े जाएंगे। उन्होंने बताया कि बाराबंकी प्रदेश का पहला जिला बन गया है जो छात्रों को हवाई जहाज से चंडीगढ़ की एक्सपोजर विजिट कराया है, जिससे उन्हें नए अनुभव और व्यापक दृष्टिकोण प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed