{"_id":"69c6e7ccbcbe8b74a20150d6","slug":"beni-babu-remembered-on-his-death-anniversary-barabanki-news-c-315-1-slko1014-162600-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पुण्यतिथि पर याद किए गए बेनी बाबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पुण्यतिथि पर याद किए गए बेनी बाबू
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। किसानों मजलूमों जरूरतमंदों के हक अधिकार सुरक्षित रहे इसके लिए बाबू जी किसी भी संघर्ष के लिए तैयार रहते थे। आम जनमानस की सुख सुविधाओं के लिए उन्होंने अनेकों विकास कार्य किये जो आज भी इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। यह बातें सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने सपा संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. बेनी प्रसाद वर्मा की पुण्यतिथि पर जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबूजी ने हर जाति धर्म संप्रदाय के लोगों को समान अधिकार मिले इसके लिए निरंतर कार्य किया। बाबूजी ने सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए तमाम प्रयास किए प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार में मंत्री रहते हुए बाबूजी ने देश और प्रदेश में विकास की गंगा बहाने का काम किया उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी जनता को सहूलियत दे रहे हैं। इस मौके पर हिमांशु यादव, प्रीतम सिंह वर्मा, हुमायूं खान, मौलाना असलम, ज्ञान सिंह यादव, सुरेश चंद्र, वीरेंद्र प्रधान, प्रीतम सिंह वर्मा, रजनी यादव, कामता प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।
Trending Videos