सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bus service on Kothi-Jaidpur route stalled, people rely on illegal vehicles

Barabanki News: कोठी-जैदपुर मार्ग पर बस सेवा ठप, डग्गामार वाहनों के भरोसे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 05 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Bus service on Kothi-Jaidpur route stalled, people rely on illegal vehicles
विज्ञापन
बाराबंकी। कोठी से जैदपुर को जोड़ने वाली करीब 10 किलोमीटर लंबी सड़क पर परिवहन विभाग की अनदेखी अब क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। इस मार्ग पर अनुबंधित बस का संचालन बंद होने के बाद दोबारा बस सेवा शुरू नहीं हो सकी है, जिससे लोगों को मजबूरी में डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
Trending Videos

इन अवैध वाहनों के चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं, जिससे आम जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। इतना ही नहीं, कई बार क्षमता से अधिक सवारी बैठाने के कारण यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में रहती है। इसी रास्ते पर बीबीपुर स्थित प्रसिद्ध आदि शक्ति मां दुर्गा मंदिर स्थित है। यहां दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और मरीज पहुंचते हैं लेकिन बस सुविधा के अभाव में उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोठी-जैदपुर मार्ग पर करीब 24 गांवों की 20 हजार से अधिक आबादी निवास करती है। इसके बावजूद बस सेवा न होने से लोगों को तहसील और जिला मुख्यालय तक पहुंचने में भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय निवासी नीरज कुमार वर्मा, कुंदन वर्मा, देशराज और संजू समेत कई लोगों ने बताया कि डग्गामार वाहन चालक मनमाना किराया वसूलते हैं। एआरएम जमीला खातून ने बताया कि पहले इस मार्ग पर बस सेवा संचालित होती थी, जो बाद में बंद हो गई। इस रूट पर जल्द ही बस सेवा शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed