{"_id":"69e298e3469d7d05e70a5548","slug":"census-preparations-in-full-swing-training-begins-barabanki-news-c-315-1-slko1012-164569-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जनगणना की तैयारियां तेज, प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जनगणना की तैयारियां तेज, प्रशिक्षण शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में प्रस्तावित जनगणना को लेकर तैयारियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कार्य जारी है। डीएम शशांक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में एडीएम निरंकार सिंह ने तहसील रामनगर में चल रहे प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता और तकनीकी व्यवस्था की समीक्षा की।
एडीएम ने सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बिंदु को भली-भांति समझकर ही फील्ड में कार्य करें। इससे जनगणना कार्य शत-प्रतिशत शुद्धता एवं पारदर्शिता के साथ हो सकेगा। जनगणना का प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक चलेगा।
इस चरण में सभी भवन, आवासीय एवं गैर-आवासीय इकाइयों का विवरण एकत्र किया जाएगा। यह आगामी जनसंख्या गणना के लिए आधार तैयार करेगा। इस बार जनगणना प्रक्रिया को पूर्णतः डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है। इससे संकलित समस्त डाटा रियल टाइम में सर्वर पर उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
तहसीलों में हुआ प्रशिक्षण
जिले में व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। तहसील फतेहपुर में 360 प्रगणक एवं सुपरवाइजरों को 18 फील्ड ट्रेनर्स ने प्रशिक्षित किया है। सिरौलीगौसपुर, रामसनेहीघाट, हैदरगढ़, रामनगर एवं नवाबगंज में कुल 1487 प्रगणक एवं सुपरवाइजरों को 58 फील्ड ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है।
प्रशिक्षण में मकान सूचीकरण, मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग और डाटा एंट्री प्रक्रिया पर जोर है। सहायक निदेशक जनगणना अजय सिंह भारती एवं मास्टर ट्रेनर्स इसकी सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
डिजिटल पहल और स्वगणना
इस जनगणना में पहली बार नागरिकों को स्वगणना का अवसर दिया गया है। नागरिक 07 मई से 21 मई 2026 तक निर्धारित पोर्टल पर लॉग इन कर सकेंगे। वे स्वयं अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर पाएंगे। यह पहल जनसहभागिता को बढ़ावा देगी। साथ ही, प्रक्रिया को अधिक सुगम एवं आधुनिक बनाएगी। डिजिटल प्लेटफॉर्म से डाटा की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।