सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Child scientists are being served knowledge of incorrect spellings

Barabanki News: बाल वैज्ञानिकों को परोसा जा रहा त्रुटिपूर्ण वर्तनी का ज्ञान

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 18 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Child scientists are being served knowledge of incorrect spellings
विज्ञापन
बाराबंकी। बेसिक शिक्षा परिषद के परिषदीय स्कूलों में अधिकांश किताबें पहुंच चुकी हैं। इसमें कक्षा-आठ की विज्ञान भारती पुस्तक में त्रुटिपूर्ण वर्तनी की प्रिंटिंग बाल वैज्ञानिक को भाषा का गलत ज्ञान दे रही है। किताब के पहले अध्याय के ही पेज नंबर तीन पर कई वाक्यों में त्रुटिपूर्ण वर्तनी वाले शब्दों की भरमार है। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के नाम में भी वर्तनी की त्रुटि है। हालांकि इसमें कुछ नया नहीं है। पहले भी परिषद की किताबों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई व गोस्वामी तुलसीदास के जीवन परिचय में गलतियां सामने आ चुकी हैं।

जिले में कुल 2,618 परिषदीय स्कूल हैं। इन स्कूलों में करीब दो लाख 81 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। नए शैक्षिक सत्र 2026-27 का एक पखवारा बीत गया। स्कूलों में अधिकांश किताबें भी पहुंच चुकी हैं। इसमें कक्षा आठ की विज्ञान भारती की पुस्तक में त्रुटिपूर्ण वर्तनी के शब्द पहले अध्याय में ही पेज नंबर तीन पर भरे पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुस्तक में कई शब्दों में श की जगह ष लिखा गया है। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के नाम में शुभांशु की जगह शुभाषु लिखा गया है। जबकि विश्व को विष्व और मिशन को मिषन लिखा गया है। तीन नंबर पेज पर 15 गलतियां देखने को मिली। इस विज्ञान भारती पुस्तक को डायनामिक टेक्स बुक प्रिंटर्स प्राइवेट लिमिटेड ने प्रकाशित किया है।
विज्ञापन

पुस्तक में गलतियों पर अभिभावकों ने ऐतराज जताया है। उन्होंने इसे बेसिक शिक्षा परिषद की लापरवाही बताते हुए तत्काल सुधार करने की मांग की है। अभिभावकों की मानें तो गलत शब्द छपे होने के कारण बच्चों को गलत ज्ञान मिल रहा है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन पाठक ने बताया कि बेसिक स्कूल के कक्षा-आठ की पुस्तक विज्ञान भारती में शब्द गलत होने की जानकारी नहीं है। जांच कर प्रदेश के पाठ्य पुस्तक अधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed