सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Chilli was thrown into the eyes while capturing cows, a report was filed.

Barabanki News: गायों को पकड़ने के दौरान आंखों में मिर्च झोंका, रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 18 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Chilli was thrown into the eyes while capturing cows, a report was filed.
विज्ञापन
बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र के टिकरिया ग्राम पंचायत में गोवंशीय मवेशियों को पकड़ने के दौरान विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि मवेशियों को काबू करने के लिए उनकी आंखों में मिर्च झोंकी गई, जिससे गायें तड़प उठीं। यह दृश्य देख ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। देर शाम घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

पुलिस के अनुसार ब्लॉक स्तर से तैनात कर्मचारी पंचायत सचिव और प्रधान के सहयोग से छुट्टा मवेशियों को पकड़कर गोआश्रय स्थल भेजने का काम कर रहे थे। शुक्रवार शाम गांव के बाहर कुछ गायों को पकड़कर रस्सी से बांधा गया था। इसी दौरान गायों की हालत संदिग्ध नजर आने पर ग्रामीण महिलाएं मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि गायों की आंखों में मिर्च डाली गई थी, जिससे उनकी आंखों से लगातार आंसू निकल रहे थे और वे दर्द से तड़प रही थीं। यह देखकर मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क गया। ग्रामीणों ने कर्मचारियों को पकड़कर बंधक बना लिया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में कर्मचारियों को मुक्त कराया गया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हिंदू संगठन की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए नामजद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed