{"_id":"69e3d6f73ab1a83a8e0c8974","slug":"crowds-gathered-at-the-book-fair-police-had-to-be-called-barabanki-news-c-315-1-brb1032-164676-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पुस्तक मेले में उमड़ी भीड़, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पुस्तक मेले में उमड़ी भीड़, बुलानी पड़ी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराबंकी। सस्ते दाम पर एनसीईआरटी की किताबें छात्र-छात्राओं को मिले इसको लेकर शनिवार को पुस्तक मेले का आयोजन शहर के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में किया गया। इसकी सूचना मिलने पर जिले भर से छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुस्तक बिक्री का एक ही काउंटर होने के कारण अव्यवस्था पैदा हो गई। प्रधानाचार्य को पुलिस बुलाना पड़ा। उसके बाद भी अपनी बारी का इंतजार कर अधिकांश छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक बिना किताब के ही वापस लौट गए।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र से कक्षा नौ से 12 में एनसीईआरटी की पीतांबरा, पायनियर व सिंघल प्रकाशक की पुस्तकें पढ़ाई जाएंगी। छात्र-छात्रों को कम दाम पर पुस्तकें आसानी से मिल सके इसको लेकर जीआईसी में पुस्तक मेला शनिवार को लगाया गया।
वितरक कृष्णा पुस्तक भंडार के पास पर्याप्त संशाधन रसीद काटने की मशीन न होने के कारण एक ही बिक्री काउंटर बनाने से अव्यवस्था पैदा हो गई। जिले भर से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का हुजूम उमड़ पड़ा। यह देख प्रधानाचार्य ने वितरक से चार काउंटर बनाने व कॉलेज के स्टाफ को मद्द में लगाने की बात कही।
विज्ञापन
मगर, पुस्तक विक्रेता ने रसीद कटाने की एक ही मशीन होने की बात कहकर एक ही काउंटर से पुस्तक बिक्री होना संभव बताया। इस बात पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जीआईसी प्रधानाचार्य राधेश्याम धीमान को पुलिस बुलानी पड़ी। इसके बाद लाइन में लगकर किताबें खरीदी गई। अधिकांश कॉलेज के प्रधानाचार्य भी बच्चों के साथ मेले में पहुंचे थे। देर शाम तक किताबों की बिक्री हुई।