सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   FIR registered against the deceased and the injured

Barabanki News: मृतक और घायलों पर भी एफआईआर दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 18 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against the deceased and the injured
विज्ञापन
बाराबंकी। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक व गंभीर हालत में रेफर चार घायलों के विरुद्ध ही सीएचसी में बवाल करने कर रिपोर्ट दर्ज हो गई। तहरीर सीएचसी अधीक्षक ने दी थी। पुलिस का तर्क है कि तहरीर से बिना छेड़छाड़ किए कार्रवाई की गई। विवेचना में नाम हटाया जाएगा।

बुधवार रात हसनपुर टांडा निवासी ज्ञानवेंद्र उर्फ शुभम (24), परिवार की युवती नैंसी (20) व आशुतोष (26) शादी में शामिल होने के बाद एक ही बाइक से लौट रहे थे। मिठवारा-भिहुरा मार्ग पर खैरातपुर के पास सामने से आ रही दुर्घटना में शुभम की मौत हो गई। हादसे के बाद सीएचसी पहुंचे आक्रोशित लोगों ने एंबुलेंस ने मिलने की बात पर हंगामा काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डाॅ. अविनाश चौधरी का आरोप है कि डाॅक्टर व स्टाफ के साथ गाली गलौज कर मारपीट का प्रयास किया गया। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की। इस दौरान गंभीर रूप से घायल नैंसी व आशुतोष के अलावा दूसरी बाइक पर सवार घायल को सीएचसी से रेफर कर दिया गया। देर रात दी गई तहरीर पर पुलिस ने नौ नामजद व 20-25 अज्ञात के विरुद्ध रात 3:13 बजे रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

इसमें हादसे में जान गंवाने वाले शुभम, घायल नैंसी व आशुतोष तथा सचिन के नाम भी शामिल हैं। शुक्रवार को इसका पता चला तो ग्रामीण हैरान रह गए। एसएचओ अमित प्रताप सिंह ने बताया कि विवेचना में सही तथ्यों की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed