{"_id":"6a062c2ade889a897c0f003e","slug":"former-headman-dies-in-accident-while-returning-with-medicine-wife-critical-barabanki-news-c-315-1-brp1006-167668-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: दवा लेकर लाैट रहे पूर्व प्रधान की हादसे में मौत, पत्नी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: दवा लेकर लाैट रहे पूर्व प्रधान की हादसे में मौत, पत्नी गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 15 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराबंकी। सफदरगंज-जैदपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम गोठिया गांव निवासी पूर्व प्रधान प्रताप सिंह (78) व उनकी पत्नी सरोज देवी (75) वाहन की चपेट में आ गए। इसमें पूर्व प्रधान की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सरोज देवी का इलाज चल रहा है। पुलिस देर शाम तक वाहन की पता लगाने में जुटी थी। हादसे को लेकर करीब आधा घंटा यातायात भी प्रभावित रहा।
पुलिस के अनुसार प्रताप सिंह पत्नी सरोज की दवा लेने गए थे। शाम को बाइक से घर लौट रहे थे। जैदपुर-सफदरगंज मार्ग पर बेलहा बाबा मंदिर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर बाइक में लगी। दोनों सड़क पर गिरकर तड़प रहे थे। राहगीरों ने देखा तो भीड़ लग गई।
आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल जैदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां मौजूद अधीक्षक डॉ. जगदीश कुमार ने जांच के बाद प्रताप सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी का इलाज चल रहा है।
प्रताप सिंह गांव के प्रधान रह चुके थे और खेती-किसानी से जुड़े थे। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए।
एसएचओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से वाहन का पता लगाने में जुटी है।
वाहन की चपेट में आकर मजदूर की मौत
इंडस्ट्रियल एरिया कुर्सी लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान गाजीपुर जिले के नेवादा थाना क्षेत्र के हरदासपुर निवासी राकेश गौड़ (45) पुत्र रामराज के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार राकेश करीब एक महीने से एक फैक्टरी में हेल्पर के तौर पर काम कर रहे थे।
बुधवार रात करीब नौ बजे वह पैदल जा रहे थे। इसी दौरान उमरा चौराहे के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। गाजीपुर से पहुंचे परिजन बृहस्पतिवार को शव लेकर गए।
Trending Videos