सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Four ponds of the city will shine with ten crore rupees

Barabanki News: दस करोड़ से चमकेंगे शहर के चार तालाब

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 21 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Four ponds of the city will shine with ten crore rupees
विज्ञापन
बाराबंकी। नगर पालिका परिषद नवाबगंज क्षेत्र के चार तालाबों को अब मॉडल तालाब के रूप में विकसित किया जाएगा। लगभग दस करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कायाकल्प का उद्देश्य शहर को गंदे पानी की समस्या से मुक्ति दिलाना और जल संरक्षण को बढ़ावा देना है। इन तालाबों को महुआरी पुरवा के सफल मॉडल तालाब की तर्ज पर तैयार किया जाएगा।
Trending Videos

तीन साल पहले विकसित किए गए महुआरी पुरवा तालाब में शोधन की आधुनिक व्यवस्था है। यहां नालियों के गंदे पानी को सीधे तालाब में गिराने के बजाय किनारे बने नाले से जोड़ा गया है। यह पानी पहले जल-शोधन गड्ढों में जाता है और साफ होने के बाद ही तालाब में पहुंचता है। इससे तालाब का पानी स्वच्छ रहता है और इसमें मछली पालन भी किया जा सकता है। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की मंशा के अनुरूप नगर पालिका अध्यक्ष शीला सिंह और ईओ संजय कुमार शुक्ल ने इस परियोजना का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके तहत घासीराम तालाब और जैदपुर रोड किनारे स्थित तालाब का चयन किया गया है। साथ ही जिन्हौली वार्ड में भी दो तालाबों का जीर्णोद्धार होगा। ईओ संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि तीन तालाबों पर काम शुरू हो चुका है। शहर के अन्य तालाबों का भी सर्वे कराया जा रहा है ताकि चरणबद्ध तरीके से सभी का सुंदरीकरण कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed