सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Lawyer attacked with an iron rod; two arrested

Barabanki News: वकील पर लोहे की रॉड से हमला, दो गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 15 Jan 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Lawyer attacked with an iron rod; two arrested
वकील पर हमले के बाद कोतवाली पहुंचे अ​धिवक्ता।
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के पल्हरी चौराहे के पास बृहस्पतिवार को बाजार के सामने बने अवैध ई-रिक्शा स्टैंड का विरोध करने पर कुछ लोगों ने ई-रिक्शा चालकों के साथ मिलकर एक वकील पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए। अधिवक्ताओं ने पल्हरी चाैराहे से लेकर कोतवाली तक जमकर हंगामा किया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos

पल्हरी चौराहे के पास रहने वाले वकील मो. आसिफ का आरोप है कि बाजार के सामने ऑटो और ई-रिक्शा का अवैध स्टैंड बना हुआ है, जिससे आएदिन जाम और अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है। इसी को लेकर जब उन्होंने विरोध किया, तो जैदपुर क्षेत्र के शिवजीत निषाद और सुरजन सिंह ने अपने 10-12 साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड से मारपीट की, गला दबाने की कोशिश की और सोने की चेन भी छीन ली। घटना व्यस्त बाजार क्षेत्र में हुई। सूचना पाकर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा सहित कई पदाधिकारी और अधिवक्ता मौके पर पहुंचे। इसके बाद बड़ी संख्या में वकील कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed