{"_id":"69e2987dfa3e51ddb607c642","slug":"more-than-1400-patients-reached-the-district-hospital-barabanki-news-c-315-1-slko1012-164546-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जिला अस्पताल में 1400 से अधिक पहुंचें मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जिला अस्पताल में 1400 से अधिक पहुंचें मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराबंकी। मौसम में हो रहे लगातार उतार-चढ़ाव का असर शुक्रवार को जिला अस्पताल में देखने को मिला, जहां सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। ओपीडी से लेकर जांच केंद्रों तक पैर रखने की जगह नहीं थी। स्थिति यह रही कि अल्ट्रासाउंड और एक्सरे के लिए मरीजों को घंटों लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
शुक्रवार को ओपीडी में लगभग 1,429 नए मरीज पंजीकृत किए गए। चिकित्सकों के अनुसार, बदलते मौसम के कारण सर्दी, जुकाम, बुखार, पुरानी खांसी और पेट दर्द के मरीजों में अचानक वृद्धि हुई है। इसके अलावा, त्वचा रोगों से पीड़ित लोग भी बड़ी संख्या में परामर्श लेने पहुंचे।
रामबहादुर, हर्षित और शांति देवी जैसे कई मरीजों ने बताया कि उन्होंने सुबह 11 बजे ही अल्ट्रासाउंड जांच के लिए परचा जमा कर दिया था, लेकिन उनका नंबर दोपहर एक बजे के बाद आया। यही हाल एक्सरे कक्ष का भी रहा, जहां देव कुमार और संतोष कुमार ने बताया कि सवा घंटे से अधिक इंतजार के बाद वे अपनी जांच करा सके। भीड़ इतनी अधिक थी कि गीता देवी और बहोरीलाल समेत दर्जनों मरीज बिना जांच कराए ही निराश होकर घर लौटने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. जेपी मौर्य ने बताया कि मौसम में बदलाव से मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन सीमित संसाधनों के बावजूद सभी को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने मरीजों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।