{"_id":"6aa3e2e7a58629e48d0f8c32","slug":"mud-wall-collapsed-along-with-its-thatched-roof-due-to-rain-in-barabanki-four-family-members-injured-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: बारिश से छप्पर सहित भरभराकर गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबकर परिवार के चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: बारिश से छप्पर सहित भरभराकर गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबकर परिवार के चार लोग घायल
Fri, 11 Sep 2026 04:46 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 11 Sep 2026 04:46 PM IST
सार
बाराबंकी में बारिश से छप्पर सहित कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर परिवार के चार लोग घायल हो गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बारिश से छप्पर सहित भरभराकर गिरी कच्ची दीवार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में शुक्रवार को छप्पर समेत कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर परिवार के चार लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। इसके बाद अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
हादसा घुंघटेर क्षेत्र दीनपनाह ग्राम पंचायत के दलेरनगर गांव में हुआ। ग्रामीणों के अनुसार, साबिर के घर की कच्ची दीवार बारिश के कारण कमजोर हो गई थी। बृहस्पतिवार को रात में भी बरसात हुई थी। शुक्रवार तड़के करीब 04 बजे दीवार उसके ऊपर रखे छप्पर सहित गिर गई।
विज्ञापन
साबिर की पत्नी परवीना, पुत्री गुलअफसा (16), हफसा (12) और कहकसा (12) मलबे में दब गईं। आवाज सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर चारों को बाहर निकाला। इसके बाद सीएचसी पहुंचाया। वहां से सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लेखपाल विकास चौधरी, ग्राम प्रधान जसीम खान और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन