{"_id":"69e3d6885bbb0e9de70fdbf7","slug":"newspapers-spark-curiosity-in-schools-enthusiasm-seen-from-prayer-meetings-to-classrooms-barabanki-news-c-315-1-brp1005-164643-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: स्कूलों में अखबारों ने जगाई जिज्ञासा, प्रार्थना सभा से कक्षा तक दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: स्कूलों में अखबारों ने जगाई जिज्ञासा, प्रार्थना सभा से कक्षा तक दिखा उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराबंकी। परिषदीय विद्यालयों में नियमित रूप से अखबार पढ़ने की पहल का सकारात्मक असर अब देखने को मिल रहा है। छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ने के साथ-साथ उनके समसामयिक ज्ञान और भाषा कौशल में भी उल्लेखनीय सुधार हो रहा है। वर्तमान में कई शिक्षक जनगणना कार्य के प्रशिक्षण में व्यस्त हैं, ऐसे में छात्रों के लिए अखबार और पुस्तकालय ज्ञान के महत्वपूर्ण स्रोत बनकर उभर रहे हैं।
सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कटका में प्रार्थना सभा के दौरान छात्रों ने अखबार पढ़कर प्रमुख समाचारों पर चर्चा की। वहीं कंपोजिट विद्यालय सिरौलीगौसपुर में छात्र-छात्राएं कक्षा में बैठकर समाचार पत्रों का अध्ययन करते हुए और महत्वपूर्ण जानकारियों को आपस में साझा करते नजर आए।
रामनगर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय अमोली कला के छात्र-छात्राएं खबरों का विश्लेषण करते दिखे, जबकि बंकी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय गदिया में भी बच्चों ने समाचार पत्र पढ़कर समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया। इस गतिविधि को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
शिक्षकों के अनुसार, अखबार पढ़ने से बच्चों का मानसिक विकास होता है, उनकी भाषा पर पकड़ मजबूत होती है और उन्हें देश-दुनिया की ताजा घटनाओं की जानकारी मिलती है। विभागीय अधिकारियों और शिक्षकों द्वारा विद्यालयों में अखबार पठन को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि छात्रों का समसामयिक ज्ञान निरंतर विकसित हो और उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री उमानाथ मिश्रा ने बताया कि इस पहल से विद्यालयों के शैक्षिक माहौल में सकारात्मक बदलाव आया है और बच्चों में सीखने की उत्सुकता बढ़ी है।