सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   No help in times of trouble, only emphasis on tax collection

Barabanki News: मुसीबत में मदद नहीं, टैक्स वसूली पर जोर

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 15 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
No help in times of trouble, only emphasis on tax collection
विज्ञापन
सफदरगंज। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा यात्रियों की सहायता और गश्त (पेट्रोलिंग) के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। हकीकत में, यात्रियों को समय पर मदद नहीं मिल पाती और अक्सर उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है, जिसके बाद ही गश्ती वाहन के कर्मचारी पहुंचते हैं। ऐसी स्थिति में, यात्रियों को अक्सर अपने साधनों से ही काम चलाना पड़ता है। जिले से लखनऊ तक के लगभग 85 किलोमीटर के हाईवे पर गश्त के लिए एनएचएआई के पास केवल एक ही वाहन उपलब्ध है। इस एक वाहन को हाईवे के एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचने में ही लगभग दो घंटे का समय लग जाता है।
Trending Videos


किसी भी बड़े हादसे की स्थिति में, हाईवे पर क्रेन की सुविधा भी आसानी से उपलब्ध नहीं होती। यात्रियों को निजी स्रोतों से क्रेन मंगवानी पड़ती है, जिसमें अतिरिक्त समय और धन खर्च होता है। यह स्थिति तब और गंभीर हो जाती है, जब टोल प्लाजा के माध्यम से प्रतिदिन करोड़ों रुपये वसूले जा रहे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में हुई कुछ घटनाओं ने इस समस्या को और उजागर किया है। 31 दिसंबर की रात लगभग 11 बजे, कोटवा सड़क स्थित चंद्रभानु अस्पताल के पास एक डीसीएम, जो कानपुर मंडी से गाजर लेकर गोरखपुर जा रही थी, हाईवे पर पलट गई। रामसनेहीघाट पुलिस द्वारा एनएचएआई के कई कर्मचारियों को सूचित करने के बावजूद, कोई भी समय पर मदद के लिए नहीं पहुंचा। अंततः, एक निजी व्यवसायी की क्रेन की मदद से पलटी हुई डीसीएम को हटाया गया।



इसी प्रकार, 2 जनवरी की सुबह लगभग सात बजे, अयोध्या की ओर जा रही एक कार टोल प्लाजा के डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस घटना की सूचना मिलने पर भी, हाईवे की ओर से कोई क्रेन मौके पर नहीं पहुंची। मजबूरन, यात्रियों को एक निजी क्रेन बुलाकर कार को टोल प्लाजा से हटवाना पड़ा। इस तरह की घटनाएं आए दिन हो रही हैं, जिससे हाईवे पर सफर करने वाले यात्री लगातार परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed