{"_id":"696fcf2b5244b8f643021495","slug":"passengers-please-note-block-on-barabanki-gonda-section-73-trains-affected-barabanki-news-c-315-1-brp1006-156848-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री कृपया ध्यान दें: बाराबंकी-गोंडा रेलखंड पर ब्लॉक, 73 ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री कृपया ध्यान दें: बाराबंकी-गोंडा रेलखंड पर ब्लॉक, 73 ट्रेनें प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के बुढ़वल-गोंडा रेलखंड पर तीसरी लाइन के निर्माण कार्य के कारण फरवरी और मार्च माह में रेल यात्रियों की परेशानियां बढ़ने वाली हैं। रेलवे ने 18 फरवरी से 20 मार्च के बीच इस मार्ग पर चलने वाली 38 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है, जबकि 35 ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए हैं। इससे पूर्वांचल, अवध और बिहार जाने वाली दर्जनों एक्सप्रेस, पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का संचालन सीधे तौर पर प्रभावित होगा। कई ट्रेनों को अब वैकल्पिक रास्तों से लंबे चक्कर लगाकर चलाया जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कार्य के दौरान रोजा-सीतापुर-बुढ़वल-गोंडा-गोरखपुर-छपरा के स्थान पर ट्रेनें अब रोजा-लखनऊ-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-जौनपुर-वाराणसी-औड़िहार-छपरा के रास्ते चलेंगी। इसी प्रकार, कई गाड़ियां बाराबंकी के बजाय छपरा-औंड़िहार-वाराणसी-प्रयागराज के रास्ते संचालित होंगी, जबकि बाराबंकी-गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के स्थान पर कुछ ट्रेनों को बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते चलाया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि असुविधा से बचने के लिए वे यात्रा से पूर्व ट्रेनों की वर्तमान स्थिति की जांच अवश्य कर लें।
जानिए किस तारीख को कौन ट्रेन निरस्त
बुढ़वल-गोंडा रेलखंड पर निर्माण कार्यों के कारण कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके तहत 15 मार्च को बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर (22921) और 17 मार्च को गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (22200) निरस्त रहेगी। इसी क्रम में 18 मार्च को ग्वालियर-बलरामपुर एक्सप्रेस (22199) और 19 मार्च को बलरामपुर-ग्वालियर एक्सप्रेस (22200) का संचालन नहीं होगा। छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस (15133) 16 मार्च को तथा इसकी वापसी गाड़ी (15134) 18 मार्च को रद्द रहेगी। साथ ही, 17 मार्च को गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस (12597) और 18 मार्च को वापसी गाड़ी (12598) भी निरस्त की गई है।
अन्य प्रभावित ट्रेनों में 19 मार्च को पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस (15029), 18 से 20 मार्च तक रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस (15273) और 19 से 21 मार्च तक आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस (15274) शामिल हैं। स्थानीय स्तर पर दो से 20 मार्च तक गोण्डा-सीतापुर-गोंडा सवारी गाड़ी (55033/34) और गोंडा-सीतापुर सिटी सवारी गाड़ी (55091) निरस्त रहेगी, जबकि सीतापुर सिटी-गोंडा सवारी गाड़ी (55092) 3 से 21 मार्च तक रद्द रहेगी।
इसके अतिरिक्त, 16 से 20 मार्च तक गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस (15081), 17 से 21 मार्च तक गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस (15082), 17 से 20 मार्च तक ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस (15070) और 18 से 21 मार्च तक गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस (15069) का परिचालन बंद रहेगा। वहीं, 17 से 19 मार्च तक छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस (15114), 19 से 20 मार्च तक गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस (15113) और 18 से 20 मार्च तक गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर एक्सप्रेस (15031/32) भी निरस्त रहेंगी।
Trending Videos