{"_id":"69e3d5e9c12708d7dd0cc140","slug":"patients-with-cold-and-fever-have-increased-with-skin-diseases-barabanki-news-c-315-1-slko1012-164686-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जुकाम, बुखार के साथ बढ़े त्वचा रोग के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जुकाम, बुखार के साथ बढ़े त्वचा रोग के मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी के अलावा त्वचारोग के मरीज सबसे ज्यादा इलाज को पहुंच रहे हैं। शनिवार को ओपीडी में मरीजों की खासी भीड़ दिखाई पड़ी। वहीं दवा लेने और जांच कराने केे लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को 1355 मरीज देखे गए। इनमें सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी के करीब 318, पेटदर्द के 109, बदनदर्द के 208, हड्डी रोग के 312 और त्वचा रोग के 324 मरीज देखे गए। इलाज को आए महिपत, माया देवी, रामेश्वर प्रसाद, भगौती, गयादीन ने बताया कि एक सप्ताह से बुखार के साथ खांसी भी आ रही है।
निजी चिकित्सक से इलाज के बाद भी कोई सुधार न होने पर जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखा तो उन्होंने जांच कराने की सलाह दी। लेकिन दवा लेने और जांच कराने के लिए करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद भी जांच नहीं हो पाई, क्योंकि तब तक समय निकल चुका था।
विज्ञापन
लैब में मौजूद कर्मियों ने कहा कि अब अगले दिन आकर जांच कराना। सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य ने बताया कि मौसम में बदलाव की वजह से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इन दिनों सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी और त्वचारोग के मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं।